411 REFERENCE · Wikipedia
सलवा आग़ा खान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राजकुमारी सलवा आगा खान (जन्म: 5 अगस्त, 1988) मूल नाम केंड्रा आइरीन स्पीयर्स एक अमेरिकी पूर्व फैशन मॉडल हैं। उन्होंने 2008 में मॉडलिंग करियर की शुरुआत की, फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल ऑफ द वर्ल्ड में भाग लिया और न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक किया। उन्होंने गुच्ची, क्रिश्चियन लैक्रॉइक्स, लैंविन, हर्मेस और वैलेंटिनो के लिए रैंप वॉक किया है। सलवा एमिका, कवर मैगज़ीन, वोग चाइना, वोग जापान, वोग जर्मनी, वोग मेक्सिको और लैटिन अमेरिका, एले, एल्योर और न्यूमेरो के कवर पेज पर और डेज़्ड एंड कन्फ्यूज्ड, वी और वोग इटालिया के संपादकीय लेखों में दिखाई दे चुकी हैं। वह प्राडा, अरमानी के कोड फ्रेगरेंस और मोशिनो के पिंक बुके फ्रेगरेंस का चेहरा रह चुकी हैं और उन्होंने कैल्विन क्लेन, एट्रो, डायने वॉन फ़र्स्टनबर्ग, पीक एंड क्लोपेनबर्ग और द लिमिटेड के विज्ञापन अभियानों में मॉडलिंग की है।
2013 में उन्होंने स्विट्जरलैंड के शैतो डी बेलेरिव में आगा खान चतुर्थ के सबसे बड़े बेटे रहीम अल-हुसैनी (अब आगा खान पंचम ) से शादी की। शादी के बाद, उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और सलवा नाम रख लिया जिसका अरबी में अर्थ "सम्मोहन" होता है। उनके और रहीम के दो बेटे हैं। http://www.theismaili.org/news-events/prince-rahim-and-princess-salwa-announce-birth-baby-boy Prince Rahim and Princess Salwa announce birth of baby boy April 14, 2015 The Ismaili February 5, 2025 https://web.archive.org/web/20170701190058/http://www.theismaili.org/news-events/prince-rahim-and-princess-salwa-announce-birth-baby-boy July 1, 2017 en इस जोड़े का फरवरी 2022 में तलाक हो गया। https://www.timesnownews.com/world/rahim-aga-khan-who-divorced-model-kendra-spears-will-lead-millions-of-ismaili-muslims-article-117957508 Rahim Aga Khan, Who Divorced Model Kendra Spears, Will Lead Millions Of Ismaili Muslims February 5, 2025 Times Now en February 5, 2025
इन्हें भी देखें
थॉमस जे. एबरक्रॉम्बी
दूनिया बौज़ार
देबरा मजीद
गाइ ईटन
गेर्वोंटा डेविस
ग्वेनडोलिन ज़ोहरा सिमंस
संदर्भ
श्रेणी:1988 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:इस्लाम में परिवर्तित लोगों की सूची