Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वेब ब्राउज़र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एक वेब ब्राउज़र (सफारी) एक वेबपन्ना दिखाता हुआ Chrome |अंगूठाकार|250x250पिक्सेल वेब ब्राउज़रref https://in.pinterest.com/Hinditechtrick18/android-browsers/ वेबसाइटों तक पहुंचने के लिए एक ऐप है। जब कोई यूज़र किसी वेबसाइट से वेबपन्ना मांगता है, तो ब्राउज़र एक वेब सर्वर से ज़रूरी फाइलों को लाता है और फिर यूज़र के स्क्रीन पर पन्ना दिखाता है। https://www.lifewire.com/what-is-a-browser-446234 What is a browser? 24 June 2023 ब्राउज़र का इस्तेमाल डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, और स्मार्टफोन जैसे कई डिवाइसों पर किया जाता है। 2020 में, अंदाज़ा 490 करोड़ लोगों ने ब्राउज़र का इस्तेमाल किया। https://www.internetworldstats.com/stats.htm World Internet Users Statistics and 2019 World Population Stats www.internetworldstats.com 11 November 2019 3 सितंबर 2019 https://web.archive.org/web/20190903153555/https://internetworldstats.com/stats.htm dead सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउज़र गूगल क्रोम है, जिसकी 70% बाज़ार हिस्सेदारी है। उसके बाद 18% के साथ सफारी है। Current browser market share https://gs.statcounter.com/browser-market-share 10 October 2022 StatCounter वेब ब्राउज़र एक सर्च इंजन नहीं होता, हालांकि लोग अक्सर इन दोनों को एक मानते हैं। https://www.youtube.com/watch?v=o4MwTvtyrUQ https://web.archive.org/web/20230702235657/https://www.youtube.com/watch?v=o4MwTvtyrUQ 2 जुलाई 2023 bot: unknown What is a Browser? 30 April 2009 Google (on YouTube) Less than 8% of people who were interviewed on this day knew what a browser was. 24 जून 2023https://blog.mozilla.org/en/internet-culture/mozilla-explains/internet-search-engine-browser/ What is the difference between the internet, browsers, search engines and websites? 17 June 2021 Mozilla Let’s start by breaking down the differences between the internet, browsers, search engine, and websites. Lots of us get these four things confused with each other. एक सर्च इंजन एक वेबसाइट है जो दूसरे वेबसाइटों के लिंक देता है। हालांकि, किसी वेबसाइट के सर्वर से जुड़ने और उसके वेबपन्ने दिखाने के लिए यूज़र के पास एक वेब ब्राउज़र होना चाहिए। Manasa D. 19 July 2011 Difference Between Search Engine and Browser http://www.differencebetween.net/technology/internet/difference-between-search-engine-and-browser/ differencebetween.net कुछ तकनीकी संदर्भ में, ब्राउज़र को "यूज़र एजेंट" के बोला जाता है। इतिहास thumb|right|टिम बर्नर्स ली, 2005 पहला वेब ब्राउज़र, वर्ल्डवाइडवेब, 1990 में सर टिम बर्नर्स ली ने बनाया था। https://www.w3.org/People/Berners-Lee/WorldWideWeb.html Tim Berners-Lee: WorldWideWeb, the first Web client World Wide Web Consortium https://livinginternet.com/w/wi_browse.htm Web Browser History Stewart William https://web.archive.org/web/20110120213137/http://www.livinginternet.com/w/wi_browse.htm 20 January 2011 इसके बाद उन्होंने निकोला पेलो को लाइन मोड ब्राउज़र लिखने के लिए भर्ती किया, जो बेकार टर्मिनल पर वेबपन्ना दिखाता था। https://archive.org/details/howwebwasbornsto00gill How the Web was Born: The Story of the World Wide Web Gillies James Cailliau R. Oxford University Press 2000 0192862073 6 registration मोज़ेक वेब ब्राउज़र अप्रैल 1993 में जारी किया गया, और बाद में लोकप्रियता पानेवाला सबसे पहला वेब ब्राउज़र बन गया। https://www.bloomberg.com/video/67758394 Bloomberg Game Changers: Marc Andreessen 17 March 2011 7 December 2011 Bloomberg इसके ग्राफिकल यूजर इंटरफेस ने वर्ल्ड वाइड वेब को नेविगेट करना औसत इंसान के लिए ज़्यादा आसान बना दिया। इसने 1990 के दशक में इंटरनेट बूम को जन्म दिया, जब वेब बहुत तेज़ी से विकसित हुआ। मोज़ेक टीम के नेता मार्क एंडरसन ने खुद की कंपनी नेटस्केप शुरू की, जिसने 1994 में नेटस्केप नेविगेटर जारी किया। नेविगेटर जल्द सबसे मशहूर ब्राउज़र बन गया। https://www.mwdwebsites.com/nj-web-design-web-browsers.html The Evolution of the Web Browsers Enzer Larry 31 August 2018 Monmouth Web Developers https://web.archive.org/web/20180831174847/https://www.mwdwebsites.com/nj-web-design-web-browsers.html 31 August 2018 31 August 2018 माइक्रोसॉफ्ट ने 1995 में इंटरनेट एक्सप्लोरर की शुरुआत की। इससे नेटस्केप के साथ उसका ब्राउज़र जंग छिड़ गया। कुछ साल के अंदर, माइक्रोसॉफ्ट ने दो वजह से ब्राउज़र बाज़ार में एक ताकतवर जगह हासिल कर लिया: इसने अपने लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के साथ इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंडल किया और फ्रीवेयर के तरह रिलीज़ किया। 2000 के दशक की शुरुआत में इंटरनेट एक्सप्लोरर की बाज़ार हिस्सेदारी 95% से ज़्यादा हो गई। https://www.searchenginejournal.com/mozilla-firefox-internet-browser-market-share-gains-to-74/1082/ Mozilla Firefox Internet Browser Market Share Gains to 7.4% Baker Loren 24 November 2004 Search Engine Journal 1998 में, नेटस्केप ने ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर मॉडल का इस्तेमाल करके एक नया ब्राउज़र बनाने के लिए मोज़िला फाउंडेशन लॉन्च किया। फाउंडेशन ने फायरफॉक्स ब्राउज़र बनाया, जिसे पहली बार 2004 में जारी किया गया था। 2010 में फायरफॉक्स की बाज़ार हिस्सेदारी 32% पर पहुंच गई। https://www.visualcapitalist.com/internet-browser-market-share/ Internet Browser Market Share (1996–2019) Routley Nick 20 January 2020 Visual Capitalist en-US 4 November 2021 ऐप्पल ने 2003 में अपना सफारी ब्राउज़र जारी किया। ऐप्पल डिवाइसों पर सफारी मुख्य ब्राउज़र बना हुआ है, हालांकि ये बाकी जगह मशहूर नहीं हुआ। http://gs.statcounter.com/#browser-ww-monthly-201108-201108-bar StatCounter August 2011 data 8 May 2021 गूगल ने 2008 में अपना क्रोम ब्राउज़र लॉन्च किया, जिसने इंटरनेट एक्सप्लोरर से लगातार बाज़ार हिस्सेदारी छीनी और 2012 में सबसे मशहूर ब्राउज़र बन गया। https://digitaltrends-uploads-prod.s3.amazonaws.com/2011/09/net-applications-browser-market.jpg Internet Explorer usage to plummet below 50 percent by mid-2012 3 September 2011 Digital Trends JPEG 25 जून 2023 20 नवंबर 2011 https://web.archive.org/web/20111120200340/http://www.digitaltrends.com/web/internet-explorer-usage-to-plummet-below-50-percent-by-mid-2012/attachment/net-applications-browser-market/ dead http://gs.statcounter.com/#browser-ww-monthly-201204-201205 StatCounter April-May 2012 data 8 May 2021 क्रोम तब से ताकतवर बना हुआ है। 2015 में, माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ 10 के रिलीज़ के लिए इंटरनेट एक्सप्लोरर को ऐज में बदल दिया। https://blogs.windows.com/windowsexperience/2021/05/19/the-future-of-internet-explorer-on-windows-10-is-in-microsoft-edge/ The future of Internet Explorer on Windows 10 is in Microsoft Edge 19 May 2021 Windows Experience Blog en-US 4 November 2021 तकनीक अंगूठाकार|वेब ब्राउज़र (फायरफॉक्स) इस्तेमाल करके अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर घूमते हुए वेब ब्राउज़र का काम वर्ल्ड वाइड वेब या स्थानीय स्टोरेज से कंटेंट लाना और उसे यूज़र के डिवाइस पर दिखाना है। https://www.reference.com/humanities-culture/purpose-browser-e61874e41999ede What Is the Purpose of a Web Browser? 4 August 2015 ये प्रॉसेस तब शुरू होती है जब यूज़र ब्राउज़र में यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर (यूआरएल), जैसे एक यूआरएल, डालता है। हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल (एचटीटीपी) इस्तेमाल करके सारे यूआरएल लाए जाते हैं, जहां एचटीटीपी डाटा ट्रांसफर के लिए नियमों का एक सेट है। अगर युआएल एचटीटीपी के महफूज़ मोड (एचटीटीपीएस) का इस्तेमाल करता है, तो बातचीत सुरक्षा और सूचना निजता के लिए ब्राउज़र और वेब सर्वर के बीच कनेक्शन एन्क्रिप्ट किया जाता है। https://www.techtarget.com/whatis/definition/HTTP-Hypertext-Transfer-Protocol What is HTTP and how does it work? Hypertext Transfer Protocol Definition WhatIs.com वेबपन्नों में आमतौर पर दूसरे पन्नों और संसाधनों के हाइपरलिंक होते हैं। हर लिंक में एक यूआरएल होता है, और जब इसे क्लिक या टैप किया जाता है, तो ब्राउज़र नए कंटेंट पर जाता है। उसी पन्ने के साथ अगली मुलाकात के लिए ज़्यादातर ब्राउज़र कैश इस्तेमाल करते हैं। कैश कई चीज़ों को इकट्ठा कर सकता है, जैसे बड़ी तस्वीरें, और इसलिए उन कंटेंट को सर्वर से वापस डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होती। https://www.pcmag.com/encyclopedia/term/browser-cache Definition of browser cache PC Magazine कैश किए गए चीज़ें आमतौर पर सिर्फ तब तक रखे जाते हैं, जब तक वेब सर्वर अपने एचटीटीपी संदेशों में उन्हें रखने के लिए बोलता है। https://pressidium.com/blog/2017/browser-cache-work/ How does the browser cache work? Fountis Yorgos 4 May 2017 19 February 2020 निजता ब्राउज़िंग के दौरान, कई वेबसाइटों से मिले कुकीज़ ब्राउज़र इकट्ठा करता हैं। उनमें से कुछ में लॉगइन पासवर्ड या साइट पसंद शामिल हैं। https://www.tomsguide.com/us/-tracking-cookie-definition,news-17506.html Tracking Cookies: What They Are, and How They Threaten Your Privacy 16 September 2013 Tom's Guide 11 March 2019 हालांकि, दूसरों का इस्तेमाल लंबे समय तक यूज़र के हलचल पर नज़र रखने के लिए किया जाता है; इसलिए ब्राउज़र आमतौर पर कुकीज़ को हटाने के लिए मेन्यू में एक हिस्सा देते हैं। आमतौर पर, कुकीज़ को बेहतर तरीके से संभालने के लिए ब्राउज़र एक्सटेंशन की ज़रूरत होती है। https://alternativeto.net/software/cookie-autodelete/ Alternatives to Cookie AutoDelete extension AlternativeTo 11 March 2019 खासियत सबसे मशहूर ब्राउज़रों में कई खासियत आम हैं। वो अपनेआप यूज़र के ब्राउज़िंग इतिहास को लॉग करते हैं, अगर यूज़र अपने ब्राउज़िंग इतिहास को बंद नहीं करते हैं या निजी मोड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वो यूज़र को बुकमार्क सेट करने, ऐक्सटेंशन के साथ ब्राउज़र को बदलने, और यूज़र पासवर्ड संभालने भी देते हैं। https://www.eweek.com/search-engines/comparing-in-browser-based-commercial-password-managers/ Password Manager Comparison: Top Password Managers for 2021 Balaban David 17 February 2021 eWEEK en-US 4 November 2021 कुछ सिंक सेवा और वेब सुलभता सुविधा देते हैं। Ioannou Pantelina Athanasopoulos Elias 2023-07-01 Been Here Already? Detecting Synchronized Browsers in the Wild https://ieeexplore.ieee.org/document/10190548/ Euro Symposium on Security and Privacy IEEE 913–927 10.1109/EuroSP57164.2023.00058 978-1-6654-6512-0 दाएँ|अंगूठाकार|ज़्यादातर ब्राउज़रों में वेबपन्ने के ऊपर यूज़र इंटरफेस होता हैं। मोबाइल ब्राउज़र में डेस्कटॉप ब्राउज़र के तरह यूआई सुविधाएं होते हैं, लेकिन टच स्क्रीन सीमाओं के वजह से मोबाइल यूआई को आसान बनाना ज़रूरी होता है। https://thisisglance.com/the-limitations-of-touch-interfaces/ The Limitations Of Touch Interfaces Lee Simon 29 March 2019 Glance 23 April 2021 23 अप्रैल 2021 https://web.archive.org/web/20210423201549/https://thisisglance.com/the-limitations-of-touch-interfaces/ dead कीबोर्ड शॉर्टकट के आदी यूज़रों के लिए ये अंतर बहुत बड़ा है। https://support.google.com/chrome/answer/157179 Chrome keyboard shortcuts Google Inc. 23 April 2021 सबसे मशहूर डेस्कटॉप ब्राउज़रों में जटिल वेब डेव्लपमेंट औज़ार भी होते हैं, जो डेवलपर को वेबपन्ने का जांच-पड़ताल करने देते है। http://devworks.thinkdigit.com/Software/Browsers-are-the-new-IDE-for-Web_9995.html Browsers are the new IDE for Web Development 29 June 2012 devworks.thinkdigit.com https://web.archive.org/web/20120702141638/http://devworks.thinkdigit.com/Software/Browsers-are-the-new-IDE-for-Web_9995.html 2 July 2012 मुख्य ब्राउज़र जनवरी 2023 डेक्सटॉप ब्राउज़र शेयरDesktop Browser Market Share Worldwide statcounter https://gs.statcounter.com/browser-market-share/desktop/worldwide #DDD 430px 150px right गूगल क्रोम #A3D3FF 66.39 66.39% माइक्रोसॉफ्ट ऐज #A3D3FF 11.09 11.09% ऐप्पल सफारी #A3D3FF 9.33 9.33% मोज़िला फायरफॉक्स #A3D3FF 6.87 6.87% ओपेरा #A3D3FF 3.42 3.42% 360 सेफ #A3D3FF 0.92 0.92% मौजूदा वक्त में दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जानेवाला ब्राउज़र गूगल क्रोम है, जिसकी ब्राउज़र बाज़ार में 65% हिस्सेदारी है। गूगल क्रोम गूगल के मुफ्त और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट क्रोमियम पर बनाया गया है, https://www.google.com/intl/en/chrome/terms/ Google Chrome and ChromeOS Additional Terms of Service www.google.com 2022-11-17 और ये गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम क्रोमओएस का एक मुख्य हिस्सा है। ऐप्पल सफारी 18% के बाज़ार हिस्सेदारी के साथ दूसरा सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जानेवाला ब्राउज़र है। सिर्फ डेस्कटॉप ब्राउज़र को गिनने पर माइक्रोसॉफ्ट ऐज हिस्सेदारी में दूसरा है। stats2 सफारी वेबकिट पर बनाया गया है और मैक कंप्यूटरों के लिए डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र है। https://www.businessinsider.com/guides/tech/change-default-browser-mac How to change your default browser on a Mac computer Ariano Ryan Business Insider en-US 2022-11-17 2015 में पेश किया गया माइक्रोसॉफ्ट ऐज विंडोज़ 10 और 11 पर डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र है। मोज़िला फाउंडेशन का फायरफॉक्स चौथा सबसे मशहूर डेस्कटॉप ब्राउज़र है, stats2 और बाकी ब्राउज़रों के उल्ट, मुफ्त और ओपन-सोर्स है। https://www.techrepublic.com/article/firefox-hits-big-100-time-you-start-using-open-source-browser/ Firefox hits the big 100: Why you should use this open-source browser now Wallen Jack 2022-05-10 TechRepublic en-US 2022-11-18 कुछ ब्राउज़रों को अपने बढ़ते सेटिंग और निजता के वजह से लाखों यूज़र मिले है। https://www.pcmag.com/news/dump-chrome-7-alternative-web-browsers 7 Alternative Web Browsers PCMAG en 2022-11-17 ऐसे कुछ ब्राउज़रों में इंस्टॉल करते वक्त से ऐडब्लॉकर्स भी होते हैं। उदाहरण में ब्रेव, ऐपिक, मैक्सथन, और ओपेरा शामिल हैं। टॉर ब्राउज़र टॉर गुमनाम नेटवर्क तक पहुंच देता है। टॉर डार्क वेब तक पहुंच देता है, और निजता के लिए इंटरनेट ट्रैफिक को बार-बार एन्क्रिप्ट करता है। बड़े ब्राउज़रों के मुकाबले में इन ब्राउज़रों की बाज़ार हिस्सेदारी कम है। उदाहरण के लिए, अक्टूबर 2022 में 2.49% बाज़ार हिस्सेदारी के साथ ओपेरा ब्राउज़र बड़े फासले के साथ इन ब्राउज़रों में सबसे ज़्यादा मशहूर है। संदर्भ श्रेणी:अंतरजाल श्रेणी:कंप्यूटर श्रेणी:सूचना प्रौद्योगिकी श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना