411 REFERENCE · Wikipedia
अवशिष्ट धारा युक्ति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb| दो पोल वाली एक अवशिष्ट-धारा युक्ति
अवशिष्ट धारा युक्ति (residual-current device (RCD)) वैद्युत सुरक्षा से सम्बन्धित युक्ति है जो परिपथ को उस समय काट देती है जब इसको पता चलता है कि इसमें से होकर जाने वाले सभी चालक तारों की कुल धारा लगभग शून्य नहीं है। इसको अवशिष्ट-धारा परिपथ विच्छेदक (residual-current circuit breaker (RCCB)) भी कहते हैं।
प्रायः स्वस्थ अवस्था में किसी परिपथ में जाने वाली धारा और वापस आने वाली धारा लगभग बराबर होती हैं। किन्तु कहीं कोई दोष (fault) होने या किसी मानव द्वारा किसी तार को छू देने पर यह दशा नहीं रह पाती, जिसे यह युक्ति पहचान कर परिपथ को तोड़ देती है।
अवशिष्ट धारा युक्तियाँ इस प्रकार डिजाइन की जाती हैं कि वे शीघ्रातिशीघ्र परिपथ को तोड़ दें ताकि किसी को वैद्युत धक्का (शॉक) लगने की दशा में इतनी जल्दी परिपथ विच्छेदित हो जाय कि सम्बन्धित व्यकि को कम से कम चोट आए। ये युक्तियाँ अति-धारा (ओवर-करेंट) अथवा शॉर्ट-सर्किट के विरुद्ध काम करने के लिए नहीं बनी होतीं।
right|thumb|300px|तीन-फेजी अवशिष्ट धारा युक्ति के कार्य करने की प्रक्रिया का एनिमेशन
बाहरी कड़ियाँ
GFCIs Fact Sheet (Consumer Product Safety Commission)
श्रेणी:सुरक्षा स्विच
श्रेणी:वैद्युत सुरक्षा