411 REFERENCE · Wikipedia
पश्चिम वर्जीनिया की मुहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पश्चिम वर्जीनिया की मुहर Seal of West Virginia.svg 200 Seal of West Virginia (reverse).png 150 पीछे West Virginia state coat of arms (illustrated, 1876).jpg 150 ऐतिहासिक प्रतीक चिह्न (illustrated, 1876) पश्चिम वर्जीनीया का राज्य 1863 Montani Semper LiberiLibertas E Fidelitate
पश्चिम वर्जीनिया की मुहर सितम्बर 1863 में अपनाई गई थी।http://www.wv.gov/documents/statgeninfo.pdf West Virginia Statistical Information 2014-06-20 State of West Virginia https://web.archive.org/web/20161222075402/http://www.wv.gov/Documents/statgeninfo.pdf 22 दिसंबर 2016 dead मुहर के बीच में एक पत्थर का चित्र है जिसपर जून 20, 1863 लिखा हुआ है जो कि पश्चिम वर्जीनिया के अमेरिकी संघ में शामिल होने की तारीख है। पत्थर के सामने दो रायफल और एक स्वतन्त्रता टोपी रखी हुई है जो राज्य के लोगों द्वारा स्वतन्त्रता की लडाई के महत्व को दर्शाती है। पत्थर के दोनों ओर खडे दो व्यक्ति कृषि और उद्योग को प्रतिबिंबित करते हैं। पश्चिम में एक किसान जौ के ढेर के पास हल और कटार के साथ खडा है। दूसरी ओर एक खदानकर्मी कुदाल के साथ खडा है जिसके पीछे हथौडा रखा है। बाहरी पट्टी पर "State of West Virginia" पश्चिम वर्जीनीया का राज्य और राज्य का ध्येय वाक्य "Montani Semper Liberi", ("पर्वत हमेशा स्वतंत्र होते हैं"; राज्य का उपनाम "माउंटेन स्टेट" है) लिखे हुए हैं। मुहर के पीछे का हिस्सा राज्यपाल की आधिकारिक मुहर है।http://www.sos.wv.gov/public-services/execrecords/Pages/WestVirginiaStateSeal.aspx संग्रहीत प्रति 22 जून 2016 https://web.archive.org/web/20160810033936/http://www.sos.wv.gov/public-services/execrecords/Pages/WestVirginiaStateSeal.aspx 10 अगस्त 2016 dead
ध्येय वाक्य
Montani Semper Liberi (लैटिन अर्थ "पर्वत हमेशा स्वतंत्र होते हैं") पश्चिम वर्जीनिया के राज्य का आधिकारिक ध्येय वाक्य है। यह पश्चिम वर्जीनिया के आधिकारिक ध्येय वाक्य के रूप में राज्य के संविधान के लेख II, भाग 2-7 में सन 1872 में अपनाया गया था। लेख के अनुसार "राज्य की वर्तमान मुहर, "Montani Semper Liberi," पश्चिम वर्जीनिया की महान मुहर होगी, और राज्य के राज्यपाल के पास कानून के अनुसार आधिकारिक उपयोग करने के लिये रखी जायेगी।".http://www.legis.state.wv.us/wvcode/wv_con.cfm Constitution of West Virginia 2014-06-20 West Virginia Legislature https://web.archive.org/web/20151005191819/http://www.legis.state.wv.us/wvcode/wv_con.cfm 5 अक्तूबर 2015 dead राज्य की मुहर बनाने वाले कलाकार जोसेफ़ एह डिस डेबार के द्वारा ही यह वाक्य सुझाया गया था।
इन्हें भी देखें
संयुक्त राज्य अमेरिका का कुल-चिह्न
संयुक्त राज्य अमेरिका की मुहरें
पश्चिम वर्जीनिया का झंडा
सन्दर्भ
1
बाहरी कड़ियाँ
The Great Seal of the State of West Virginia
श्रेणी:पश्चिम वर्जीनिया की मुहर
श्रेणी:पश्चिम वर्जीनिया
श्रेणी:कुल-चिह्न