Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेडलीन बिअरडाउ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेडलीन बिअरडाउ (Madeleine Biardeau ; 16 मई 1922 - 1 फ़रवरी 2010) फ़्राँस की एक प्रसिद्ध भारतविद थीं। http://www.thehindu.com/features/magazine/article114491.ece Influential Indologist Roland Lardinois 27 फ़रवरी 2010 2010-03-01 चेन्नई, भारत द हिन्दू सितंबर 2026 InternetArchiveBot प्राथमिक जीवन मेडलीन बिअरडाउ लघु उद्योगपतियों के मध्यम वर्गीय परवार में जन्मी थीं। उन्होंने दर्शनशास्त्र में शिक्षा प्राप्त की, जिसके पश्चात वे पूर्वी संसार के अध्यात्मिक चिंतन से आकर्शित हुईं और संस्कृत पढ़ना शुरू किया ताकि हिन्दू दर्शन का अध्ययन हो सके। भारतविद्या भारत के प्रति उत्सुकता के कारण बिअरडाउ ने 1950 के दशक में ट्रैवेंकोर विश्वविद्यालय में प्रवेश लेकर संस्कृत पाठ और ग्रंथों की शिक्षा पंडितों से प्राप्त की। 1990 तक वे हर साल भारत आती रहीं। उन्होंने दकन कॉलेज (पुणे) और पुडुचेरी फ़्रेंच संस्थान के पंडितों के साथ नज़दीकी से काम किया। इसके अलावा बिअरडाउ अनेकों नगरों और गाँवों में पहुँचकर विभिन्न जातियों के लोगों से बात करके अनकी मान्यताओं और प्रथाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने फ़्राँस में उच्च शिक्षा के स्तर पर भारतविद्या को पढ़ाया। उन्होंने पुराणों के दर्शन और अद्वैत वेदान्त को विस्तृत रूप से पढ़ा। उन्होंने मदन मिश्र, विकासपति मिश्र और भर्तृहरि के कार्यों का फ़्राँसीसी भाषा में अनुवाद किया। उनका पी एच डी शोध "ज्ञान की परिकल्पना और पारम्परिक ब्राह्मणवाद में भाषण का दर्शन" के शीर्षक पर आधारित था, जिसे 1964 में उन्होंने अपनी भाषा में पूरा किया। बिअरडाउ के अध्ययन का मुख्य केन्द्र हिन्दू महाकाव्य रहे हैं। उन्होंने वाल्मीकि के रामायण को फ़्राँसीसी में 1991 में अनुवादित किया जिसके लिए उन्होंने दो अन्य विद्वानों की सहायता भी ली। 2002 में उन्होंने दो भागों में महाभारत को फ़्राँसीसी भाषा में सम्पादित किया। पुस्तकें Histoires de poteaux : Variations védiques autour de la Déesse hindoue, École Française d'Extrême Orient, 2005. Stories about Posts: Vedic Variations around the Hindu Goddess (1994). 978-0-226-04595-5. Translated by Alf Hiltebeitel. L'hindouisme, anthropologie d'une civilisation, Flammarion, 1995. Hinduism: The Anthropology of a Civilization (1994). 978-0-19-563389-4. Translated by Richard Nice. Le Mahabharata, Le Seuil, 2002. A two-edition French translation of the Mahabharata. सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Indologica Volume XXXVII (2011) में मृत्युलेख श्रेणी:1922 में जन्मे लोग श्रेणी:२०१० में निधन श्रेणी:भारतविद श्रेणी:विश्व में संस्कृत