411 REFERENCE · Wikipedia
सैमअथी (उपग्रह)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
200px|right|thumb|सैमअथी का एक काल्पनिक चित्रण, पीछे (लाल तीरों से दर्शाया हुआ) वरुण ग्रह है
सैमअथी सौर मण्डल के आठवे ग्रह वरुण का एक उपग्रह है। यह वरुण के उपग्रहों में एक बाहरी कक्षा में परिक्रमा करने वाला उपग्रह माना जाता है। सैमअथी का औसत व्यास लगभग ४० किमी है और इसका अकार बेढंगा है (यानि गोल नहीं है)। सैमअथी वरुण से क़रीब ४.६७ करोड़ किमी की दूरी पर उसकी परिक्रमा करता है - यह इतना दूर है के सैमअथी को वरुण का एक चक्कर लेने में २५ साल लग जाते हैं।T. Grav, M. Holman, W. Fraser 2004 Photometry of Irregular Satellites of Uranus and Neptune Astrophysical Journal Letters 613 1 L77–L80 10.1086/424997 astro-ph/0405605 2004ApJ...613L..77G सैमअथी का परिक्रमा करने का ढंग और उसकी परिक्रमा की कक्षा वरुण के एक अन्य चन्द्रमा (नीसो) से इतनी मिलती-जुलती है के कई वैज्ञानिकों का कहना है के यह सैमअथी और नीसो कभी एक ही बड़े चन्द्रमा के दो हिस्से हैं जो किसी कारण से अतीत में टूट गया।Scott S. Sheppard; David C. Jewitt; Jan Kleyna A Survey for "Normal" Irregular Satellites Around Neptune: Limits to Completeness https://archive.org/details/sim_astronomical-journal_2006-07_132_1/page/171 The Astronomical Journal 132 2006 171–176 10.1086/504799 2006AJ....132..171S astro-ph/0604552 सैमअथी और नीसो वरुण से जितनी दूरी पर हैं उतनी दूरी पर हमारे सौर मण्डल में कोई भी अन्य उपग्रह अपने ग्रह से नहीं है।Richard, Jr. Schmude 2008 Uranus, Neptune, Pluto and How to Observe Them https://archive.org/details/uranusneptuneplu00schm 106 Springer 0387766014
अन्य भाषाओँ में
सैमअथी को अंग्रेज़ी में "Psamathe" कहते हैं। इसका सही उच्चारण "सैमअथ़ी" है जिसका अंतिम व्यंजन "थ" से मिलता-जुलता लेकिन थोड़ा सा भिन्न "थ़" है।
इन्हें भी देखें
वरुण के प्राकृतिक उपग्रह
वरुण (ग्रह)
नीसो (उपग्रह)
थ़ का उच्चारण
सन्दर्भ
2
श्रेणी:प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:वरुण के प्राकृतिक उपग्रह
श्रेणी:सौर मंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना