411 REFERENCE · Wikipedia
द क्वींस हेड, मॉनमाउथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द क्वींस हेड The Queens Head अंग्रेज़ी क्वींस हेड इन द क्वींस हेड होटल Queens Head Monmouth.jpg मयख़ाना (पब) 1, सेंट जेम्स स्ट्रीट मॉनमाउथ वेल्स 51.8117 -2.7101 type:landmark_region:GB-MON inline,title सोलहवीं सदी ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत www.queensheadmonmouth.co.uk
द क्वींस हेड (The Queens Head) एक मयख़ाना (पब) है जो 1, सेंट जेम्स स्ट्रीट, मॉनमाउथ, वेल्स, यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। इसे द क्वींस हेड होटल के नाम से भी जाना जाता है, तथा अतीत में इसे क्वींस हेड इन (सराय) भी कहा जाता था। क्वींस हेड मॉनमाउथ शहर का सबसे पहला सामुदायिक मयख़ाना है तथा इसकी इमारत यूनाइटेड किंगडम की ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है। मयख़ाने में रहने की व्यवस्था भी है। पब में रात्रि के समय लोकप्रिय जैज़ और आयरिश जैम-सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। पब के परिसर में भूतों को देखने कि कई रिपोर्ट भी सामने आई हैं; क्वींस हेड को वेल्स में तीसरी सबसे भूतिया सराय कहा जाता है।
इतिहास
मयख़ाने की इमारत 27 जून 1952 से यूनाइटेड किंगडम की सांविधिक लिस्ट ऑफ बिल्डिंग्स ऑफ स्पेशल आर्किटेक्चरल और हिस्टोरिक इंटरेस्ट में ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध है। इमारत का निर्माण सोलहवीं सदी के आसपास हुआ था। 17 वीं सदी में हुआ मूल प्लास्टर का काम अभी भी मयख़ाने की छत पर देखा जा सकता है। अपने निर्माण के बाद से इमारत में कई परिवर्तन किए जा चुके हैं।किसॅक कीथ Monmouth and its Buildings लोगॅस्टन प्रेस 2003 1-904396-01-1 18 अंग्रेज़ीहर्ली हेदर The Pubs of Monmouth Chepstow and The Wye Valley लोगॅस्टन प्रेस 2007 978-1-904396-87-1 48 अंग्रेज़ी
मयख़ाने में कुछ गोपनीय छिपने की जगह हैं। अंग्रेज़ी गृहयुद्ध के दौरान ऑलिवर क्रॉमवेल कई अवसरों पर क्वींस हेड में रहें थे। ऐसे ही एक अवसर पर उनकी हत्या करने का षड्यंत्र रचा गया था, परन्तु अपने नियोग को पूर्ण करने से पहले ही गुप्तघाती का मयख़ाने में पीछा किया गया व गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।The Queens Head http://www.queensheadmonmouth.co.uk/ queensheadmonmouth.co.uk. द क्वींस हेड 26 मार्च 2012 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20120329083605/http://www.queensheadmonmouth.co.uk/ 29 मार्च 2012 dead
वर्ष 2005 के जून में क्वींस हेड एक सामुदायिक मयख़ाना बन गया। स्थानीय व्यवसायियों के समूह ने मयख़ाने का स्वामित्व उसे "सभी का स्वागत करने वाला पब बनाने" के उद्देश्य से ग्रहण कर लिया तथा पब में लाइव संगीत और एक छोटा सा पुस्तकालय भी उपलब्ध कराया। वर्तमान समय में पब मूल सदस्यों में से सिर्फ एक सदस्य द्वारा संचालित किया जाता है।मूडी पॉल The Search for the Perfect Pub: Looking For the Moon Under Water 2011 http://books.google.com/?id=Lop1YrE8xhYC&dq=queens+head+monmouth 1 978-1-4091-1268-6
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.queensheadmonmouth.co.uk/
श्रेणी:मॉनमाउथ
क्वींस हेड
श्रेणी:मॉनमाउथशायर का इतिहास