411 REFERENCE · Wikipedia
पायोनियर ११
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|शनि ग्रह के पास से गुज़रते हुए पायोनियर ११ का काल्पनिक चित्रण
पायोनियर ११ एक २५९ किलोग्राम का अमेरिकी अंतरिक्ष यान है। इसे ६ अप्रैल १९७३ को अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्था नासा ने एक रॉकेट के ज़रिये अंतरिक्ष में छोड़ा। हमारे सौर मंडल के क्षुद्रग्रह घेरे (ऐस्टरौएड बॅल्ट) और बृहस्पति ग्रह से गुजरने वाला यह दूसरा मानव-कृत यान था। २ दिसम्बर १९७४ में यह बृहस्पति से केवल ४३,००० किमी की दूरी से निकला। १९७९ में यह पहला यान बना जिसने शनि ग्रह के समीप जाकर उसपर अनुसन्धान किया और उसकी तस्वीरें वापस पृथ्वी भेजीं। चलते-चलते यह हमारे सौर मंडल के बाहरी क्षेत्रों में जा पहुँचा है। कम ऊर्जा के कारण ३० नवम्बर १९९५ के बाद इस यान का पृथ्वी से संपर्क टूट गया।Robot spacecraftFrontiers in spaceFacts on File science library https://web.archive.org/web/20140912170323/http://books.google.com/books?id=NdTk_0DYGJoC 12 सितंबर 2014 , Joseph A. Angelo, Infobase Publishing, 2007, ISBN 978-0-8160-5773-3, ... The Pioneer 11 spacecraft was launched on April 5, 1973, and swept by Jupiter at an encounter distance of only 43000 kilometers (26720 miles) on December 2, 1974 ...
इन्हें भी देखें
पायोनियर १०
बृहस्पति ग्रह
शनि ग्रह
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अंतरिक्ष यान
श्रेणी:बृहस्पति के अंतरिक्ष यान
श्रेणी:शनि के अंतरिक्ष यान
श्रेणी:अमेरिका के अंतरिक्ष यान