411 REFERENCE · Wikipedia
शकील अहमद खान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ.शकील अहमद खान Shakeel Ahmad Khan.jpg 1965 1 1 y काबर कोठी, कटिहार, बिहार कटिहार India बिहार विधानसभा सदस्य कदवा विधानसभा क्षेत्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली सी.के. खान 1 पुत्र एवं 1 पुत्री स्व. शोएब खान
डॉ.शकील अहमद खान (जन्म: 1 जनवरी 1965) बिहार की 16वीं विधानसभा के सदस्य हैं।http://myneta.info/bihar2015/candidate.php?candidate_id=3108 Shakeel Ahmad Khan, National Election Watchhttps://nocorruption.in/politician/shakeel-ahmad-khan/ Shakeel Ahmad Khan, No Corruptionhttp://janpratinidhi.com/shakeelahmadkhan-po35525.aspx Janpratinidhi 15 अक्तूबर 2020 10 जून 2020 https://web.archive.org/web/20200610110819/http://janpratinidhi.com/shakeelahmadkhan-po35525.aspx dead ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।https://www.thequint.com/politics/2015/11/03/the-congress-is-relying-on-lalu-and-nitish-to-make-an-impact Congress Loses Identity in Bihar, the quintदिसंबर 2021 InternetArchiveBot
जीवन परिचय
शकील अहमद खान का जन्म बिहार के कटिहार जिले के काबर कोठी गांव में हुआ था। शकील अहमद खान की प्राथमिक शिक्षा पुश्तैनी गांव में हुई जिसके बाद इन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ये 1988 में दिल्ली आ गए, जहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इन्होंने एम.ए., एम.फिल. और पीएच.डी की डिग्री हासिल की।
राजनीतिक जीवन
छात्र जीवन के बाद शकील अहमद खान ने थोड़े समय के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्य किया लेकिन राजनीति में रुचि के चलते इन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और राजनीति में सक्रिय हो गए। शकील अहमद खान ने बिहार के कटिहार और अररिया संसदीय क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा लेकिन उन्हें पहली सफलता वर्ष 2015 में मिली जब वो बिहार विधानसभा चुनाव में कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से विजयी घोषित हुए। चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभूषण ठाकुर को 5,799 मतों से पराजित किया। शकील अहमद खान को जहां कुल 56,141 मत प्राप्त हुए वहीं भारतीय जनता पार्टी के उनके प्रतिद्वंदी को कुल 50,342 मत प्राप्त हुए।
शकील अहमद खान ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र नेता के रूप में की। जहां वो वर्ष 1992 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। शकील ने अपना राजनीतिक सफर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ता के रूप में की लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। वर्तमान में शकील अहमद खान कदवा के विधायक के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
धारित पद
छात्र नेता के रूप में शकील अहमद खान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष के पद के लिए चुने गए। बाद में वर्ष 1992-93 में ये जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के लिए भी निर्वाचित हुए।
शकील अहमद खान ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपाध्यक्ष पद पर कार्य किया। वर्ष 2006 में ये नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक पद पर नियुक्त हुए जहां वो वर्ष 2009 तक कार्यरत रहे। नेहरु युवा केंद्र संगठन देश भर में युवाओं का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:विधायक
श्रेणी:1965 में जन्मे लोग
श्रेणी:बिहार के लोग