Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कालचक्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|समय लिंग , काच में जड़ा हुआ कालचक्र कालचक्र ( तिब्बती भाषा: དུས་ཀྱི་འཁོར་ལོ།, Wylie: dus kyi 'khor lo; Mongolian: Цогт Цагийн Хүрдэн Tsogt Tsagiin Hurden; Chinese: 時輪) बौद्ध धर्म के बज्रयान सम्प्रदाय के दर्शन से सम्बन्धित एक शब्द है। कालचक्र अथवा 'समय का चक्र', प्रकृति से सुसंगत रहते हुए ज्योतिषशास्त्र, सूक्ष्म ऊर्जा और आध्यात्मिक चर्या के मेल से बना तांत्रिक ज्ञान है। बौद्ध खगोलविज्ञान के अनुसार ब्राह्माण्ड का एक पूरा चक्र चार स्थितियों- शून्य, स्वरूप, अवधि और विध्वंस - से मिलकर बनता है। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार कालचक्र के तीन प्रकार हैं- बाह्य काल्चक्र, आन्तरिक कालचक्र, और वैकल्पिक कालचक्र।http://www.panchjanya.com/arch/2006/1/22/File17.htm अमरावती में कालचक्र 13 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20121027121003/http://panchjanya.com/arch/2006/1/22/File17.htm 27 अक्तूबर 2012 dead बौद्ध धर्म में कालचक्र पूजा विश्व शांति के लिए अद्भुत प्रार्थना मानी जाती है। इसे 'कालचक्रयान' नाम से भी जाना जाता है। कालचक्र अभिषेक द्वारा शांति, करुणा, प्रेम और अहिंसा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। प्रसिद्ध तिब्बती विद्वान तारानाथ के अनुसार भगवान बुद्ध ने चैत्र मास की पूर्णिमा को श्रीधान्यकटक के महान स्तूप के पास कालचक्र का ज्ञान प्रसारित किया था। उन्होंने इसी स्थान पर कालचक्र मंडलों का सूत्रपात भी किया था। कालचक्र पूजा का सामाजिक पक्ष भी है। इस पूजा के मूल में मानवता की भावना निहित है। कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए जाति-धर्म का कोई बंधन नहीं है। विश्व कल्याण के लिए, सत्य, शांति, अहिंसा, दया, करुणा, क्षमा जैसे मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए कालचक्र पूजा विशेष महत्त्व रखती है। कालचक्र अनुष्ठान पर देश-दुनिया के लोग जाति और धर्म का भेदभाव मिटाकर एकजुट होते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ मानव कल्याण के लिए कालचक्र पूजा कालचक्र का देवता और उसका संसार What Is Kalachakra? श्रेणी:बौद्ध धर्म