Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रवासी मजदूर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|upright|कैलिफ़ोर्निया में प्रवासी श्रमिक, 1935 प्रवासी मजदूर अथवा प्रवासी श्रमिक (migrant worker) उस व्यक्ति को कहा जाता है जो मजदूरी अथवा काम प्राप्ति के लिए अपने देश अथवा दूसरे देश में प्रवास करता है। प्रवासी मजदूरों का इरादा सामान्यतः उस देश या क्षेत्र में स्थायी निवासी बनने का नहीं होता जहाँ वो मजदूरी करने के लिए जाते हैं।https://www.iom.int/who-migrant-0 Who is a Migrant? International Organization for Migration en 2024-02-03 thumb|upright|घाना में एक प्रवासी फेरीवाला बिक्री के लिए अपने सिर पर रंगीन वस्त्र ले जाते हुये अपने गृह देश से बाहर काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों को विदेशी श्रमिक भी कहा जाता है। उन्हें प्रवासी या अतिथि श्रमिक भी कहा जा सकता है, खासकर जब उन्हें मूल देश छोड़ने से पहले मेजबान देश में काम करने के लिए भेजा गया हो या आमंत्रित किया गया हो। अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ के 2019 के अनुमान के अनुसार दुनिया भर में 169 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी थे।http://www.migrationdataportal.org/themes/labour-migration Labour migration Global Migration Data Portal अक्तूबर 2026 InternetArchiveBot कुछ देशों में लाखों प्रवासी मजदूर या कामगार हैं। कुछ प्रवासी मजदूर अनिर्दिष्ट अप्रवासी या गुलाम हैं। परिभाषा प्रवासन हेतु अंतरराष्ट्रीय संगठन के वैश्विक प्रवासन डेटा विश्लेषण केंद्र के अनुसार "श्रम प्रवासन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत कोई सांख्यिकीय परिभाषा नहीं है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ की परिभाषा के अनुसार "अंतरराष्ट्रीय प्रवासी वो हैं जो वर्तमान में कार्यरत या बेरोजगार हैं और अपने वर्तमान निवास देश में रोजगार की तलाश कर रहे हैं।" दुनिया भर अनुमानतः 14 मिलियन विदेशी कामगार संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं जिनमें से अधिकांश अप्रवासी मेक्सिको से आते हैं। मेक्सिको से अनुमानित अनिर्दिष्ट श्रमिकों की संख्या 40 अथवा 50 लाख है। अनुमानतः लगभग 50 लाख विदेशी कामगार उत्तर-पश्चिमी यूरोप में, 5 लाख जापान में और 50 लाख सऊदी अरब में रहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिकों के साथ लगभग समान संख्या में आश्रित भी आते हैं।http://digitalcommons.ilr.cornell.edu/cgi/viewcontent.cgi?article=1007&context=westfall Archived copy 16 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170216160019/http://digitalcommons.ilr.cornell.edu/cgi/viewcontent.cgi?article=1007&context=westfall सन्दर्भ श्रेणी:मानव प्रवास श्रेणी:अप्रवास