Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सनोबर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सनोबर Fir Red fir.jpg 230px कैलिफ़ोर्निया में एक लाल सनोबर का वृक्ष पादप कोणधारी (Pinophyta) पिनोप्सिडा (Pinopsida) पायनालेज़ (Pinales) पायनेसीए (Pinaceae) एबीस (Abies) मिलर जातियाँ ४५-५५ ज्ञात जातियाँ सनोबर (अंग्रेज़ी: fir, फ़र) एक सदाबहार कोणधारी वृक्ष है जो दुनिया के उत्तरी गोलार्ध (हॅमिस्फ़ीयर) के पहाड़ी क्षेत्रों में मिलता है। इसकी ४५-५५ जातियाँ हैं और यह पायनेसीए नामक जीवैज्ञानिक कुल का सदस्य है। सनोबर १० से ८० मीटर (३० से २६० फ़ुट) तक के ऊँचे पेड़ होते हैं। इनके तीली जैसे पत्ते टहनी से जुड़ने वाली जगह पर एक मोटा गोला सा बनाते हैं जिस से आसानी से पहचाने जाते हैं। वनस्पति-विज्ञान की दृष्टि से इनका देवदार (सीडर) के वृक्ष के साथ गहरा सम्बन्ध है।Fir Trees, Theresa Greenaway, Steck-Vaughn Library, 1990, ISBN 978-0-8114-2727-2 भारतीय उपमहाद्वीप में यह हिमालय के क्षेत्र में मिलते हैं। फ़ारसी नाम से अंतर ध्यान दीजिये कि 'सनोबर' फ़ारसी में प्रसरल (स्प्रूस) के पेड़ को कहते हैं जबकि हिन्दी में ऐसा नहीं है। प्रयोग सनोबर की लकड़ी हलकी और नरम होने के कारण निर्माण के लिये इस्तेमाल कम होती है। इसकी बजाय इसे गूदकर इससे प्लायवुड आदि के फट्टे बनाए जाते हैं। पेड़ काटे जाने के बाद इस लकड़ी पर कीड़े आसानी से आक्रमण करके इसे छेद देते है और यह नमी का शिकार होकर ढह भी सकती है, इसलिए इसे घर से बाहर प्रयोग नहीं किया जा सकता, हालांकि घर के अंदर रखने वाली चीज़ें इसकी बन सकती हैं।A Natural History of Conifers, Aljos Farjon, pp. 206, Timber Press, 2008, ISBN 9780881928693, ... The wood of firs is creamy white to pale brown and very similar in structure among the species. It is lightweight and relatively soft ... सनोबर का प्रयोग काग़ज़ बनाने के लिये भी बहुत होता है।सचित्र विश्वकोश, डॉ॰ बालकृष्ण (सम्पादक), पृष्ठ १६, विज़न बुक्स (कश्मीरी गेट, नई दिल्ली), २००९, ISBN 978-81-7094-657-1, ... आज भी सबसे उत्तम प्राकार का कागज़ चिथड़ों से तैयार किया जाता है। लेकिन अब अधिकतर कागज़ देवदारू और सनोबर की लकड़ी से बनाया जाता है। ... भारतीय उपमहाद्वीप में सांस्कृतिक महत्व सनोबर के वृक्ष हिमपात के मौसम में भी हरे-भरे रहते हैं जबकि भारतीय उपमहाद्वीप के पहाड़ी क्षेत्रों में कई अन्य पेड़ पतझड़ के मौसम में अपने पत्ते खो देते हैं। इनके सर्दियों में भी स्थाई सौन्दर्य का कई रचनाओं में वर्णन मिलता है, मसलन हरिवंशराय बच्चन ने इनका बखान करते हुए लिखा:बच्चन रचनावली, राजकमल प्रकाशन, १९८३ पेड़ सनोबर के लगते हैं कुहरे में भी हरियाले, हिम की परतों के नीचे हैं बहते चमकीले नाले। अपने पतले और ऊँचे आकार के लिये भी यह वृक्ष आकर्षक माना जाता है और आधुनिक काल में भारतीय उपमहाद्वीप में 'सनोबर' एक लड़कियों का नाम है। पहले ज़माने में यह पुरुषों का नाम भी हुआ करता था, मसलन 'गुल-सनोबर' की कथा में गुल लड़की का नाम था और सनोबर लड़के का - १९५३ में इस नाम की बनी हिन्दी फ़िल्म में शम्मी कपूर ने सनोबर का पात्र अदा किया था।Bollywood Yesterday-Today-Tomorrow https://web.archive.org/web/20140103041355/http://books.google.com/books?id=TO6Fmi8FraUC 3 जनवरी 2014, Ramesh Dawar, pp. 11, Star Publications, 2007, ISBN 9781905863013, ... Shamsher Raj alias 'Yahoo star' Shammi Kapoor ... debut film was director Mahesh Kaul's 'Jeevan Jyoti' in 1953 ... In the same year he acted in 'Gul Sanobar' with Shyama ... इन्हें भी देखें कोणधारी सन्दर्भ 2 * श्रेणी:पायनेसीए श्रेणी:कोणधारी