411 REFERENCE · Wikipedia
इबू पटेल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इबू पटेल (जन्म: 9 नवंबर 1975, इंग्लिश: Eboo Patel) अमेरिकी-भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता, वैश्विक अंतर्धामिक युवा आंदोलन के संस्थापक हैं और पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति, बराक ओबामा के सलाहकारों में थे।
== शिक्षा ==
ईबू पटेल भारत में जन्मे
और ग्लेन एलिन, इलिनोइस में पले-बढ़े, वहां इलिनोइस विश्वविद्यालय में उरबाना-शैंपेन में प्रशिक्षित हुए। यहाँ उन्होंने समाजशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
इसके बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से धर्म का समाजशास्त्र में
डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की।
== लेखन कार्य और व्यस्तता ==
पटेल ने 2007 में आत्मकथा सहित कई किताबें लिखीं, जिसमें
एक्ट्स ऑफ फेथ: द स्टोरी ऑफ ए अमेरिकन मुस्लिम,
द स्ट्रगल फॉर द सोल ऑफ ए जनरेशन प्रमुख हैं।
लुइसविले सेमिनरी के 200,000 डॉलर के पुरस्कार के लिए 70 अंतर्राष्ट्रीय प्रविष्टियां थीं। पटेल को वर्ष 2007 में लिखी अपनी जीवनी "एक्ट्स ऑफ फेथ : द स्टोरी ऑफ अमेरिकन मुस्लिम,द स्ट्रगल फॉर द सोल ऑफ जेनेरेशन" के लिए पुरस्कार मिला है।
अपनी किताब में पटेल ने तर्क दिया है कि विविध धर्मो से परिचित होने से युवा धार्मिक रूप से प्रगतिशील बनेंगे और आतंकवाद से दूर होंगे।
आईएफवाईसी के लिए अपने काम के अलावा, उन्होंने कई विश्वविद्यालयों और सम्मेलनों में व्याख्यान दिया है।
2010 में, वह डच टीवी कार्यक्रम ओग में प्रस्तोता स्वेन कोकेलमैन द्वारा मुख्य अतिथि थे।
== पुरस्कार और सम्मान ==
पटेल को कई पुरस्कार मिले हैं, जिसमें छह विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की मानद उपाधि शामिल है।
अन्य प्रशंसाओं का चयन निम्नलिखित है:
2009: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मुस्लिम अमेरिकन कंट्रीब्यूशन अवार्ड
2009: धार्मिक स्वतंत्रता के लिए चार स्वतंत्रता पुरस्कार
2010: धर्म श्रेणी में ग्रेमवीर पुरस्कार
2010: कॉमन ग्राउंड अवार्ड
2012: हॉफस्ट्रा विश्वविद्यालय से गुरु नानक इंटरफेथ पुरस्कार
== बाहरी कड़ियाँ ==
ईबो पटेल ट्वीटर पर
अंतर्धामिक संगठन की वेबसाइट
== सन्दर्भ ==
== इन्हें भी देखें ==
रुकैया वारिस मकसूद
इंग्रिद मतसोन
अमिनाह अस्सिल्मी