411 REFERENCE · Wikipedia
वर्कस्टेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|एक नेक्स्टक्यूब वर्कस्टेशन। यह उसी प्रकार का है जिस पर टिम बर्नर्स ली ने स्विट्जरलैंड के सर्न में वर्ल्ड वाइड वेब बनाया था।Original NeXT computer used by Sir Tim Berners-Lee to design the World Wide Web https://artsandculture.google.com/asset/original-next-computer-used-by-sir-tim-berners-lee-to-design-the-world-wide-web-next/6QHcxbuGnQ4rng गूगल आर्ट्स एंड कल्चर 13 सितम्बर 2026 en सर टिम बर्नर्स-ली द्वारा वर्ल्ड वाइड वेब को डिज़ाइन करने के लिए इस्तेमाल किया गया ओरिजिनल नेक्स्ट कंप्यूटर।
वर्कस्टेशन (Workstation) एक विशेष कंप्यूटर है जिसे तकनीकी या वैज्ञानिक अनुप्रयोगों के लिए बनाया गया है।workstation https://www.merriam-webster.com/dictionary/workstation मेरियम-वेब्स्टर डिक्सनरी 13 सितम्बर 2026 en वर्कस्टेशनworkstation https://www.britannica.com/technology/workstation ब्रिटानिका 13 सितम्बर 2026 en वर्कस्टेशन इसे मुख्य रूप से एक ही उपयोगकर्ता के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। यह आमतौर पर लोकल एरिया नेटवर्क से जुड़े होते हैं और बहु-उपयोगकर्ता ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। वर्कस्टेशन शब्द का इस्तेमाल मेनफ़्रेम कंप्यूटर टर्मिनल से लेकर नेटवर्क से जुड़े व्यक्तिगत संगणक (PC) तक कई तरह की चीज़ों के लिए किया जाता रहा है। आम तौर पर इसका मतलब उस हार्डवेयर से होता है जिसे 1980 के दशक में सन माइक्रोसिस्टम्स, सिलिकॉन ग्राफिक्स, अपोलो कंप्यूटर, डेक, एचपी, नेक्स्ट और आईबीएम जैसी कई मौजूदा और बंद हो चुकी कंपनियों ने पेश किया था। वर्कस्टेशन ने 1990 के दशक के अंत तक 3D कंप्यूटर ग्राफिक्स की क्रांति को आगे बढ़ाया था।
इतिहास
उत्पत्ति और विकास
वर्कस्टेशन व्यक्तिगत संगणक (PC) से भी पहले आ गए थे।निक बरन Two Worlds Converge 1989 229-233 https://archive.org/details/eu_BYTE-1989-02_OCR/page/n284/mode/1up 13 सितम्बर 2026 en दो दुनियाओं का मिलन पहला कंप्यूटर जिसे वर्कस्टेशन कहा जा सकता है, वह आईबीएम 1620 था, जिसका कोडनेम कैडेट (CADET) था। यह एक छोटा वैज्ञानिक कंप्यूटर था जिसे एक व्यक्ति द्वारा सहभागितापूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया था। इसे वर्ष 1959 में प्रस्तुत किया गया था। इस मशीन की एक खास बात यह थी कि इसमें कोई अंकगणितीय परिपथ नहीं था। जोड़ करने के लिए, इसे दशमलव जोड़ के नियमों की एक मेमोरी-रेसिडेंट तालिका की आवश्यकता होती थी।IBM 1620 http://www.swansea.ac.uk/library/archive-and-research-collections/hocc/computersandsoftware/earlycomputers/ibm1620/ 13 सितम्बर 2026 https://web.archive.org/web/20171222105457/http://www.swansea.ac.uk/library/archive-and-research-collections/hocc/computersandsoftware/earlycomputers/ibm1620/ 22 दिसंबर 2017 en आईबीएम 1620 वर्ष 1965 में आईबीएम 1620 की जगह आईबीएम 1130 वैज्ञानिक कंप्यूटर ने ले ली। ये कंप्यूटर डेस्क के आकार के कैबिनेट में कंसोल टाइपराइटर के साथ बनाए गए थे। प्रारंभिक वर्कस्टेशन सामान्यतः खास तौर पर बनाए गए मिनीकंप्यूटर होते थे, जो असल में बहु-उपयोगकर्ता सिस्टम थे। हाद में उन्हें एक ही उपयोगकर्ता के इस्तेमाल के लिए बदल दिया गया था।
इन्हें भी देखें
डेस्कटॉप
व्यक्तिगत संगणक
गेमिंग कंप्यूटर
माइक्रोप्रोसेसर
द्वयाधारी कूटित दशमलव
कंप्यूटर वर्म
सन्दर्भ
श्रेणी:अमेरिकी आविष्कार
श्रेणी:संगणकों के वर्ग
श्रेणी:कंप्यूटर