411 REFERENCE · Wikipedia
चेतन भगत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Chetan Bhagat.jpg 2017 में भगत चेतन भगत 1974 04 22 yes चांदपुर, भारत लेखक भारतीय आर्मी पब्लिक स्कूल, धौलाकुआंआई.आई.टी. दिल्लीआई.आई.एम. अहमदाबाद उपन्यास फाइव प्वाइंट समवनद थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ अनुषा भगत 2 हिन्दू http://www.chetanbhagat.com
thumb|220px |चेतन भगत
चेतन भगतhttps://www.newindianexpress.com/cities/bengaluru/2017/may/06/trial-court-told-to-hear-chetan-bhagats-plea-in-plagiarism-case-1601645.html Trial court told to hear Chetan Bhagat’s plea in plagiarism case The New Indian Express 2021-11-02 Chetan Bhagat Pronunciation.ogg उच्चारण (जन्म २२ अप्रैल १९७४), मशहूर उपन्यास लेखक हैं। उनके पहले दोनों उपन्यास बहुत कामयाब रहे थे।https://www.hindustantimes.com/books/chetan-bhagat-please-stop-writing-books-concentrate-on-bollywood-instead/story-WQG3VzHs9oFjSXwLVQ5X8H.html Chetan Bhagat, please stop writing books, concentrate on Bollywood instead 2014-10-22 Hindustan Times en 2021-11-02 उनकी पहली उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' जहाँ आई.आई.टी. पवई और दूसरी उपन्यास 'वन नाइट एट कॉल सेंटर' गुड़गांव के एक 'कॉल-सेंटर' पर आधारित थी।https://www.livemint.com/Leisure/h1VNDUaEfr7TDyFpWRC4jO/Chetan-Bhagat--The-fivepoint-formula-keep-it-simple.html Chetan Bhagat The five-point formula: keep it simple Kalita S. Mitra 2008-05-17 mint en 2021-11-02http://content.time.com/time/specials/packages/completelist/0,29569,1984685,00.html The 2010 TIME 100 - TIME Time 2021-11-02 en-US 0040-781X गौरतलब है कि दोनों ही उपन्यासों ने बिक्री के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे और आज भी कई बड़े बुकस्टोरों में उनके ये दोनों उपन्यास बिक्री के लिहाज से शीर्ष पर ही रहते हैं। चेतन भगत ने अपनी जिन्दगी के कुछ महत्वपूर्ण वर्ष अहमदाबाद में बिताए थे। उन्होंने यहाँ के भारतीय प्रबंधन संस्थान में पढाई की थी। चेतन भगत २००८ में प्रदर्शित हिन्दी फिल्म हैलो के स्क्रिप्ट राइटर भी हैं, जो उन्ही के उपन्यास "वन नाईट एट दी कॉल सेंटर" पर आधारित है। लगभग ११ वर्ष हांगकांग में रहने के बाद इन्होने २००८ में मुंबई में आकर रहने का फैसला लिया।
शिक्षा
इनकी प्रारंभिक शिक्षा धौलाकुआं (Dhuala Kuan), नई दिल्ली के सेना पब्लिक स्कूल (१९७८-१९९१) में हुई। इसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी, नई दिल्ली (१९९१-१९९५) से पूरी करने के बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की। भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद ने इन्हें सर्वश्रेष्ठ निवर्तमान छात्र पुरस्कार का पदक प्रदान किया।
साक्षात्कार
उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि "हिन्दी के पाठकों तक पहुंचना बहुत ज़रूरी है, अगर मैं उन तक नही पहुँचता हूँ तो मैं एक भारतीय लेखक नही हूँ"http://in.jagran.yahoo.com/cinemaaza/cinema/news/201_203_205807.html http://in.jagran.yahoo.com/cinemaaza/cinema/news/201_203_205807.html 5 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20101127214222/http://in.jagran.yahoo.com/cinemaaza/cinema/news/201_203_205807.html 27 नवंबर 2010 dead
चेतन भगत को किशोरवस्था का आइकन माना जाता हे। यह मुख्य अंग्रेज़ी और हिन्दी समाचार पत्रों के लिए कालम भी लिखते है। यह कालम राष्ट्रीय हित पर ध्यान देता हे।
लेखन-यात्रा
इनका पहला उपन्यास "फाइव पॉइंट समवन - व्हाट नॉट टू डू एट आईआईटी " (२००४), तीन विद्यार्थियों पर आधारित है जो संस्थान के भारी कार्यभार का सामना कर उससे उभरने की कोशिश करते हैं। यह किताब इंडिया टुडे बेस्टसेलर के लिस्ट में सबसे ज्यादा दिनों तक रही (१९० सप्ताह, जनवरी २००८) | इस किताब ने २००४ में सोसाइटी यंग अचीवर अवार्ड और २००५ में पब्लिशर रेकोग्निशन अवार्ड जीते।
जाने माने हिन्दी फिल्म निर्माता, निर्देशक राजकुमार हिरानी इस किताब पर एक फिल्म बना रहे हैं जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में दिखेंगें ।
इनकी दूसरी किताब "वन नाइट एट द कॉल सेण्टर" अक्टूबर २००५ में प्रकाशित हुई और जनवरी २००८ तक बेस्टसेलर बनी रही। यह किताब एक कॉल सेण्टर में काम करने वाले ६ लोगों पर आधारित एक रात की कहानी है। इस किताब पर पहले ही २००७ में एक हिन्दी फिल्म "हेलो " बन चुकी है, जिसमें सलमान खान, कैटरिना कैफ, शर्मन जोशी, गुल पनाग जैसे कलाकार काम कर चुके हैं।
इनकी अगली किताब "द थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ", वर्ष २००८ में प्रकाशित हुई। इस किताब की कहानी सन् २००० के आसपास अहमदाबाद के एक जवान लड़के गोविन्द पटेल की कहानी है जो व्यापार करने का सपना देखता है।
इनकी अगली किताब 'रिवाल्यूशन 2020' वर्ष २०11 में प्रकाशित हुई। इसका हिन्दी अनुवाद श्री सुशोभित सक्तावत के नाम से रूपा प्रकाशन ने इसी वर्ष 2013 में प्रकाशित किया है।
अनुवाद
उनकी तीनों पुस्तकों, फाइव प्वाइंट समवन,वन नाइट ऐट दा कॉल सेंटर और द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ्, को हिन्दी में अनुवादित कर दिया गया है, ये अनुवादित संस्करण भी हिन्दी किताबों में बिक्री के शीर्ष पर हैंhttp://thatshindi.oneindia.in/news/2008/10/05/2008100554287800.html संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20111002115512/http://thatshindi.oneindia.in/news/2008/10/05/2008100554287800.html 2 अक्तूबर 2011 dead , प्रथम माह में ३०००० पुस्तकें बेच कर इन्होने कीर्तिमान बनायाhttp://in.jagran.yahoo.com/news/local/delhi/4_3_4946643_1.html संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20110706042636/http://in.jagran.yahoo.com/news/local/delhi/4_3_4946643_1.html 6 जुलाई 2011 dead .. 'फाइव प्वाइंट समवन' और 'वन नाइट ऐट दा कॉल सेंटर' का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने और 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ' का डायमण्ड पाकेट बुक्स ने किया है।।http://www.tarakash.com/200810061845/India-News/chetan-bhagat-novels-in-hindi.html संग्रहीत प्रति 14 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20170102060215/http://www.tarakash.com/200810061845/India-News/chetan-bhagat-novels-in-hindi.html 2 जनवरी 2017 dead अनुवादित संस्करण अक्टूबर २००८ में प्रकशित हुए थे।
उपन्यास
फाइव पॉइंट समवन (२००४) - Five Point Someone वन नाइट ऐट द कॉल सेंटर (२००५) -(One Night @ the Call Center) दी थ्री मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ (२००८) - (The Three Mistakes of My Life) हाफ गर्लफ्रेंड (२०१४) - Half Girlfriend टू स्टेट्स - द स्टोरी ऑफ माय मैरिज (२००९) - Two States-the story of my marriege रेवलूशन - २०२० (२०११) - Revolutioin - 2020 वन इंडियन गर्ल (२०१६) - One Indian Girl''
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
चेतन भगत - आधिकारिक जालपृष्ट
"चेतन भगत का तीसरा उपन्यास" https://web.archive.org/web/20231007140857/http://www.tarakash.com/World-Mirror/chetan-bhagat-s-next-novel.html?title= 7 अक्तूबर 2023
2746459
चेतन भगत का उपन्यास
असफलता से खत्म नहीं होती दुनिया: चेतन भगतजून 2020 InternetArchiveBot
श्रेणी:भारतीय साहित्यकार
श्रेणी:भारतीय अंग्रेज़ी लेखक
श्रेणी:1974 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय अंग्रेजी उपन्यासकार
श्रेणी:आईआईटी दिल्ली के छात्र