Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज्योतिर्मोयी सिकदर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ज्योतिर्मयी सिकदर, एक भारतीय राजनीतिज्ञ और स्पोर्टवूमन हैं, जिनका जन्म जन्म 11 दिसंबर 1969 में हुआ था । उन्होंने 14 वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। वह 2019 से अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की सदस्य हैं। पहले वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सदस्य थीं। उन्होंने 2009 के लोकसभा चुनाव में भी कृष्णानगर सीट के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन दूसरे कार्यकाल के लिए वह संसद में नहीं पहुंच सकीं। वह एक मध्य दूरी की धावक थी और 1995 के एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर की दौड़ जीती थी। उन्होंने 1998 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर और 1500 मीटर स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते और 1998 में बैंकाक में एशियाई खेलों में दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। उन्हें वर्ष 1998-1999 के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला हैं। उन्हें 2003 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1995 में अर्जुन पुरस्कार भी प्राप्त किया है वह 2019 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं। व्यक्तिगत जीवन सिकदर का जन्म 11 दिसंबर 1969 को पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के देवबग्राम में गुरुदास सिकदर और निहार सिकदर के घर हुआ था। उसने हायर सेकंडरी तक पढ़ाई की। सिकंदर ने अवतार सिंह से 9 फरवरी 1994 को शादी की, जिनसे उन्हें एक बेटा है। उपलब्धियां +वर्षप्रतियोगितास्थलस्थिति नोट्सभारत का प्रतिनिधित्व१९९८ एशियाई चैंपियनशिप फुकुओका, जापानतीसरा800 मीटर१९९८ एशियाई चैंपियनशिप फुकुओका, जापानतीसरा1500 मीटर१९९८ एशियाई खेलबैंकॉक, थाईलैंडप्रथम800 मीटर१९९८ एशियाई खेलबैंकॉक, थाईलैंडप्रथम1500 मीटर१९९५ एशियाई एथलेटिक चैम्पियनशिप जकार्ता, इंडोनेशियाप्रथम800 मीटर संदर्भ Asian Games. GBR Athletics. Retrieved on 2011-08-20. Asian Championships. GBR Athletics. Retrieved on 2011-08-20. Padma Awards" (PDF). Ministry of Home Affairs, Government of India. 2015. Archived from the original (PDF) on 15 November 2014. Retrieved 21 July 2015. श्रेणी:राजनीतिज्ञ