Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जुनगा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुनगा Junga जुनगा India Himachal Pradesh 31.023 77.189 inline, title हिमाचल प्रदेश में स्थिति देश राज्य हिमाचल प्रदेश ज़िला शिमला ज़िला उपमंडल शिमला ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शिमला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कुसुम्पटी 1582 234 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, पहाड़ी भामस +5:30 पिनकोड 171218 दूरभाष कोड जुनगा (Junga) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शिमला ज़िले में स्थित एक गाँव है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452"Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448 इतिहास जुनगा का इतिहास बहुत पुराना है। यह पूर्व में क्योंथल रियासत की राजधानी थी। इसे क्योंथल नाम से ही जाना जाता था। यहाँ का नाम जुनगा स्थानीय देवता "जुणगा" के नाम पर पड़ा है। भौगोलिक स्थिति जुनगा 31.02 N 77.18 Eपर स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 26 कि.मी. पूरब की ओर स्थित है। यहाँ से चायल 17 कि.मी. और कुफरी 28 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर चीड़, देवदार, बान, कायल इत्यादि के वृक्ष पाए जाते है। जलवायु यहाँ पर जलवायु आद्र रहती है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 25℃ से 30℃ के बीच होता है। सर्दियों में यहां पर हिमालय की पर्वत श्रेणियों की हवा आती है ओर कई बार हिमपात होने की संभावना भी रहती है। परिवहन जुनगा बेहतर सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का मुख्य जिला मार्ग संख्या 13 जुनगा से जुड़ने का सबसे बेहतर माध्यम है जो इसे राजधानी शिमला से जोड़ता है और वर्तमान में यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए भी नामित किया गया है। यहाँ से सबसे नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग सँख्या-5 मैहली में 18 कि मी की दूरी पर है। यहां से सबसे नजदीक रेलमार्ग शिमला और कंडाघाट है। हवाई मार्ग के लिए सबसे नजदीक विमानपत्तन जुब्बरहटी है। मुख्य स्थल जुनगा में अनेक सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय स्थित है जिसमे निम्न शामिल है- निदेशालय राज्य विज्ञान प्रयोगशाला जुनगा- यह हिमाचल प्रदेश राज्य की सबसे बड़ी विज्ञान प्रयोगशाला है जो कि जुनगा-चायल मार्ग पर स्थित है। यही पर राज्य में हुई आपराधिक गतिविधियों की जांच भी की जाती है। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुनगा- यह पाठशाला सन 1929 में तत्कालीन राजा जुनगा क्योंथल रियासत के द्वारा एक संस्कृत पाठशाला के रूप में स्थापित की गई थी। वर्तमान में यहाँ लगभग 500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते है। इस विद्यालय में जिला शिमला का सबसे बड़ा स्कूल मैदान है। उप-तहसील कार्यालय जुनगा दर्शनीय स्थल जुनगा में अनेक दर्शनीय स्थल है जैसे- पुराना राजमहल- जोकि लगभग 200 वर्षों पुराना है। प्राचीन तारा देवी मंदिर भौंण- यह शिमला के शोघी में स्थित माता तारा देवी का सबसे प्राचीन और मूल स्थान है। भालू का पेड़ यह पेड़ पुराने राजमहल के पास ही जंगल मे स्थित है जहाँ पर एक पेड़ में असली आदमखोर भालू की आकृति आज भी बनी हुई है जिसे शाप देकर इस वृक्ष में चिपका दिया गया था। नया राजमहल- यह महल मुख्य जुनगा में स्थित है जो कि यह के वर्तमान राजा का निवास स्थान है। प्रसिद्ध मेला व त्यौहार जुनगा में मुख्यतः हिन्दू जनसंख्या निवास करती है। यहाँ पर हिन्दू धर्म के मुख्य त्यौहार मनाये जाते है । साथ ही हिमाचल प्रदेश के स्थानीय व देवी देवताओं से सम्बंधित त्यौहार भी धूमधाम से मनाए जाते है। यहाँ का एक सबसे बड़ा पर्व जिला स्तरीय मेला जुनगा विद्यालय मैदान में "मेला दशहरा जुनगा" के रूप में मनाया जाता है जोकि विजयदशमी से शुरू होकर अगले 3 दिनों तक चलता है। इसमे देवता भी शिरकत करतें है और यह रावण दहन से शुरू होकर 3 दिन बाद "दंगल" के साथ समाप्त होता है। मेला दशहरा जुनगा का दंगल काफी प्रसिद्ध है जिसमे भाग लेने के लिए कई राज्यों और भारत के पड़ोसी देशों के पहलवान भी आते है। जनसांख्यिकी भारत की 2011 जनगणना के अनुसार जुनगा गाँव में 234 और पूरी जुनगा तहसील में 13,398 निवासी थे। इन्हें भी देखें शिमला ज़िला हिमाचल प्रदेश सन्दर्भ श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के गाँव श्रेणी:शिमला ज़िला श्रेणी:शिमला ज़िले के गाँव श्रेणी:हिमाचल प्रदेश की तहसीलें