411 REFERENCE · Wikipedia
शक्ति - अस्तित्व के एहसास की
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शक्ति - अस्तित्व के एहसास की रश्मी शर्मा रश्मी शर्मा भारत हिन्दी 1 1360 20 मिनट कलर्स टीवी y 2016 05 30 y 2021 10 01 बालिका वधू
शक्ति - अस्तित्व के एहसास की एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका निर्माण और लेखन का कार्य रश्मी शर्मा ने किया है। यह शो 30 मई 2016 से कलर्स पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रसारित होता है। 2018 से यह शो अब शनिवार को भी रात 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रसारित किया जाने लगा है।
कहानी
ये कहानी दो बहनों, सौम्या और सुरभि की है। सौम्या से उसके पिता और दादी नफरत करते हैं, पर उसकी माँ निम्मी काफी प्यार करती है। इस कारण सुरभि को उसके पिता और दादी का सारा प्यार मिल जाता है। सौम्या एक शांत और चुपचाप रहने वाली लड़की है, वहीं सुरभि बहुत बात करती है और मजे में रहना पसंद करती है।
दस साल बाद
सौम्या और सुरभि बड़े हो जाते हैं। हरमन (विवियन डिसेना) का कुछ गुंडे पीछा करते रहते हैं, उसने बचने के लिए वो सौम्या के घर छुप जाता है। वहाँ वो सौम्या को पसंद करने लगता है। वहीं उसे पता चलता है कि इन गुंडों को सुरभि ने भेजा था, इस कारण वो उसका अपहरण करने का फैसला करता है, लेकिन गलती से सौम्या का अपहरण कर लेता है। उसके अगले ही दिन वो सौम्या को छोड़ देता है, लेकिन परिवार की इज्जत खराब न हो, इस कारण हरमन के पिता उसे सौम्या से शादी करने का आदेश देते हैं। सौम्या की माँ, निम्मी ये देख कर हैरान हो जाती है कि सौम्या की शादी हरमन होने वाली है, उसे ये डर लगा रहता है कि सौम्या का सच सामने आने के बाद हरमन उसे छोड़ कर चला जाएगा। कई लोगों के विरोध के बावजूद उन दोनों की शादी हो जाती है, और जल्द ही हरमन को सौम्या से प्यार हो जाता है। सौम्या को पता चलता है कि वो ट्रांसजेंडर है, और निम्मी के कहने पर वो ये बात हरमन से छुपा लेती है।
कलाकार
विवियन डीसेना - हरमन हरक सिंह
रुबीना दिलैक - सौम्या हरमन सिंह
रोशनी सहोता - सुरभि वरुण सिंह, सौम्या की बहनhttps://currentcrime.com/ currentcrime.com 5 अप्रैल 2016 26 मई 2016 https://web.archive.org/web/20160603204923/http://www.currentcrime.com/ 3 जून 2016 Current Crime dead
गरिमा जैन
लक्ष्य हांडा - वरुण सिंह
सुदेश बेरी - हरक सिंह
काम्या पंजाबी - प्रीतो हरक सिंह
रीना कपूर
अयूब ख़ान
कृतिका देसाई - प्रीतो की माँ
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक