Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जंगली गौरैया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जंगली गौरैयाYellow-throated sparrow Yellow-throated sparrow (Petronia xanthocollis) by Shantanu Kuveskar.jpg महाराष्ट्र में जंगली गैरैया Another pose of Chestnut-shouldered Petronia, Nagpur by Dr. Tejinder Singh Rawal.jpg नागपुर में, पीला गला स्पष्ट दिखलाते हुए LC IUCN3.1 BirdLife International 2019 Gymnoris xanthocollis 2019 e.T22718294A155508722 10.2305/IUCN.UK.2019-3.RLTS.T22718294A155508722.en जंतु रज्जुकी (Chordata) पक्षी (Aves) पासरीफ़ोर्मीज़ (Passeriformes) पैसरिडाए (Passeridae) जिम्नोरिस (Gymnoris) जी. ज़ैंथोकोलिस (G. xanthocollis) Gymnoris xanthocollis बर्टन, 1838 जंगली गौरैया, जिसे पीतकंठ गौरैया और लाल-कंधा गौरैया भी कहते हैं और जिसका वैज्ञानिक नाम जिम्नोरिस ज़ैंथोकोलिस है, भारतीय उपमहाद्वीप में मिलने वाली गौरैया पक्षियों के जिम्नोरिस वंश की एक जीववैज्ञानिक जाति है।Christidis, L.; Boles, W. E. (2008). Systematics and Taxonomy of Australian Birds. Canberra: CSIRO Publishing. ISBN 978-0-643-06511-6.Houlihan, Patrick E.; Goodman, Steven M. (1986). The Natural History of Egypt, Volume I: The Birds of Ancient Egypt. Warminster: Aris & Philips. ISBN 978-0-85668-283-4.Summers-Smith, J. Denis (1963). The House Sparrow. New Naturalist (1st. ed.). London: Collins. विवरण पासर वंश की आम गौरैया की तुलना में इनकी चोंच अधिक महीन होती है और उनके विपरीत इसके पंखों पर कोई धारियाँ नहीं होती हैं। इनके कंधे की दोहरी सफेद पंखों की पट्टी इन्हें मटमैले रंग की आम गौरैया से अलग करती है। नर के कंधे पर लालभूरे रंग के धब्बे होते हैं जिन्हें देख पाना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। उनके गले पर हल्का पीला धब्बा भी होता है। मादाओं का रंग धुंधला होता है और कंधे पर लाल धब्बे भी नहीं होते साथ ही गले का पीला धब्बा भी बहुत हल्के रंग का होता है जिसे देख पाना प्राय कठिन होता है। यह प्रजाति वृक्ष-प्रेमी है, हालाँकि कभी-कभी इसे तारों और ज़मीन पर भी देखा जाता है, जहाँ यह उछल-उछल कर चलती है। इनकी कूक सामान्य लेकिन गाना विशिष्ट होता है। इसकी उड़ान सीमित होती है और ऊपर उठने से पहले यह नीचे गोता लगाती हैं। इन्हें भी देखें घरेलू गौरैया जिम्नोरिस पूर्वजगत गौरैया सन्दर्भ श्रेणी:जिम्नोरिस श्रेणी:भारत के पक्षी