Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गिलगित

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गिलगित शहर   View_from_Gilgit_August_3,_2002.jpg देश india क्षेत्र गिलगित-बल्तिस्तान डिवीजन गिलगित डिवीजन जिला गिलगित ज़िला 35 55 18.71 N 74 17 21.15 E Jammu and Kashmir bottom 1500 महापौर नरेंद्र मोदी स्थापना 1998 216760 PST +5 डाक कूट 15100 +92 572 Gilgit information thumb|कारगाह में बुद्ध की तस्वीर गिलगित (अंग्रेजी: Gilgit, उर्दू: گلگت) पाकिस्तानी केशमिर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। गिलगित शहर, गिलगित जिले के अंतर्गत गिलगित की एक तहसील है। इसका प्राचीन नाम सर्गिन था जो बाद में गिलित हो गया। स्थानीय लोगों आज भी इसे गिलित या सर्गिन-गिलित पुकारते हैं। बुरुशस्की भाषा में, इसे गील्त और वाख़ी और खोवार में इसे गिल्त कहा जाता है। प्राचीन संस्कृत साहित्य में इसे घल्लाता नाम से जाना जाता है। स्कर्दू के साथ साथ गिलगित शहर काराकोरम और हिमालय की अन्य पर्वतमालाओं के पर्वतारोही अभियानों के लिए उत्तरी क्षेत्रों के दो प्रमुख केन्द्रों में से एक है। भूगोल गिलगित, गिलगित-बल्तिस्तान (कश्मीर) के उत्तरी इलाक़ों का सब से बड़ा शहर है। गिलगित नदी इस के पास से गुजरती है। गिलगित के पूर्व में कारगिल, उत्तर में चीन उत्तर पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान, पश्चिम में चित्राल और दक्षिण पूर्व में बाल्तिस्तान स्थित है। दुनिया के तीन प्रमुख पर्वतमालायें हिमालय, काराकोरम और हिंदूकश का संगम इस के क़रीब ही है। यहां की भाषा शीना है लेकिन उर्दू आम समझी जाती है। गिलगित की अधिकतर आबादी शिया मुसलमानों की है। सन्दर्भ श्रेणी:गिलगित ज़िला श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान श्रेणी:पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर