Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बुकोज रिले

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|बुकोज रिले बुखोज़ रिले (Buchholz Relay) वैद्युत वितरण एवं संप्रेषण के क्षेत्र में प्रयुक्त एक सुरक्षा युक्ति है जो कुछ तेल-भरे ट्रांसफॉर्मरों एवं प्रेरकत्वों में उपयोग की जाती है। यह युक्ति इनके 'कन्जर्वेटर' के अन्दर लगती है। जब भी ट्रांसफॉर्मर या प्रेरकत्व के अन्दर किसी प्रकार डाइएलेक्ट्रिक फेल होती है तो बुकोज रिले को इसका पता चल जाता है और यह उपकरण की सुरक्षा के लिए पॉवर काट देती है। ट्रांसफार्मर में जब भी कोई खराबी आती है तो ट्रांसफार्मर की सुरक्षा का कार्य बुकोज रिले करती है | जब भी ट्रांसफार्मर की वाइंडिंग या बाहरी परिपथ में होर्त सर्किट हो जाता है , इंसुलेशन आयल ख़राब हो जाता है या अन्य किसी कारण से ट्रांसफार्मर में सामान्य से अधिक धारा प्रवाहित होने लगती है तो ट्रांसफार्मर गर्म होने लगता है जिसके कारण ट्रांसफार्मर में भरा आयल गर्म होकर गैस रूप में परिवर्तित होने लगता है | जिसके कारण बुकोज रिले अपना कार्य करती है और ट्रांसफार्मर सप्लाई को कट कर देती है | यानि की यह एक गैस आधारित रिले है | जो की ट्रांसफार्मर के मुख्य टैंक और कंजरवेटर के बिच जोड़ी जाती है | इस रिले में दो फ्लोट होते है तथा दो मरकरी स्विच जुड़े होते है | गैस के गर्म होने के कारण से फ्लोट निचे गिर जाता है और ट्रांसफार्मर के साथ जुडी इलेक्ट्रिक घंटी बजना शुरु हो जाती है | व्ही मरकरी स्विच से ट्रांसफार्मर सप्लाई से डिसकनेक्ट हो जाता है | सन्दर्भ श्रेणी:सुरक्षा स्विच श्रेणी:ट्रांसफॉर्मर