Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुझे मेरी कसम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तुझे मेरी कसम तुझे मेरी कसम (2003 फ़िल्म).jpg तुझे मेरी कसम का पोस्टर के. विजय भास्कर रामोजी राव ए. वी. राव नीरज वोरा (संवाद) रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूज़ा, श्रिया सरन विजू शाह कबीर लाल 2003 1 3 yes 155 मिनट भारत हिंदी तुझे मेरी कसम 2003 में जारी हुई हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इससे ही रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा ने फ़िल्मी करियर में कदम रखा था।17 साल पहले जेनेलिया-रितेश ने कहा था ‘तुझे मेरी कसम’, यहीं से शुरू हुई लव स्टोरी https://www.tv9hindi.com/entertainment/riteish-deshmukh-and-genelia-dsouzas-debut-film-tujhe-meri-kasam-completed-17-years-150462.html 18 जून 2024 इसका निर्देशन के. विजय भास्कर ने किया और इसका निर्माण रामोजी राव ने किया था। इसके संगीत निर्देशक विजू शाह थे। इस फ़िल्म से श्रिया सरन ने हिन्दी फ़िल्मों में पर्दापण किया था। यह मलयालम फ़िल्म निरम की रीमेक है।रितेश-जिनिलिया की फिल्‍म, जिसने हिला दी थी मुख्‍यमंत्री की कुर्सी, केबल ऑपरेटर्स को मिली थी धमकी https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/news-from-bollywood/genelia-dsouza-and-ritesh-deshmukh-tujhe-meri-kasam-shook-then-maharshtra-chief-minister-chair-cable-operators-were-allegedly-threatened/articleshow/93369873.cms 18 जून 2024 नवभारत टाइम्स इस फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर व्यावसायिक सफलता हासिल की और बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे सेमी हिट का दर्जा दिया गया संक्षेप ऋषि और अंजू बचपन के दोस्त हैं। उनका जन्म एक ही दिन, एक ही अस्पताल में हुआ था। यहाँ तक कि उनके माता-पिता भी अपने कॉलेज के दिनों के सबसे अच्छे दोस्त हैं और अब वह पड़ोसी हैं। ऋषि (रितेश देशमुख) और अंजू (जेनेलिया डिसूज़ा) एक ही कॉलेज में एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। वहीं आकाश एक बहुत ही प्रतिभाशाली गायक है जो अंजू को पसंद करने लगता है। दोनों कॉलेज के एक समारोह में एक साथ गाते हैं। फिर वह, अंजू और अन्य कुछ छात्र कॉलेज प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए एक सप्ताह के लिए बैंगलोर चले जाते हैं। जब वे अपने जीवन में पहली बार अलग होते हैं, तो ऋषि को अंजू की बहुत याद आती है। लेकिन वह यह भावनाओं को नहीं समझता है। उसकी नौकरानी, सरो (सुप्रिया पिलगांवकर) उसे चिढ़ाने लगती है कि वह उसे इसलिए याद कर रहा है क्योंकि वह उससे प्यार करता है। धीरे-धीरे, नौकरानी की बातों से, ऋषि को एहसास होने लगता है कि वह अंजू को प्यार करता है। अंजू बैंगलोर से लौटती है और ऋषि को बताती है कि आकाश ने उसे प्रपोज किया था। वह उससे कहता है कि अगर वह आकाश को पसंद करती है तो उसे हाँ कह देना चाहिये। वह आकाश के प्रपोजल के लिए सहमत हो जाती है। बाद में चीजें खराब होने लगती हैं क्योंकि आकाश को ऋषि और अंजू की नज़दीकियाँ पसंद नहीं आती हैं। जब आकाश और अंजू बातचीत कर रहे होते हैं और ऋषि उनके साथ शामिल हो जाता है, तो आकाश उसे जाने के लिए कहता है। इस तरह की हरकतें अंजू को परेशान करती हैं और वह उसे चेतावनी देती है कि वह ऐसा दोबारा न करे। लेकिन ऋषि समझाता है कि आकाश जो कर रहा है वह उचित है। आकाश की दादी (सुषमा सेठ) उनकी शादी की व्यवस्था करने के लिए अंजू के घर आती हैं। उसके माता-पिता सहमत हो जाते हैं और शादी की तैयारियाँ अच्छी तरह से चल रही होती हैं। यह तय होता है कि शादी के बाद अंजू आकाश के साथ यूएसए चली जाएगी जहाँ उसका परिवार बसा हुआ है। तब उसे एहसास होता है कि इस शादी का मतलब है ऋषि के साथ उसका रिश्ता तोड़ना और हमेशा के लिए चले बाहर चले जाना। वह अचानक शादी करना नापसंद करने लगती है और ऋषि से इस बारे में बात करने की कोशिश करती है। अंजू को ऋषि के ऊपर शक होने लगता है और उसे वह उसके कमरे में जाती है और एक कार्ड और उपहार देखकर चौंक जाती है। वह कहती है कि वह आकाश से शादी नहीं करना चाहती और सबको उनके बारे में बता देगी। ऋषि यह कहते हुए मना कर देता है कि अपने माता-पिता का विश्वास तोड़ना बहुत गैर-जिम्मेदाराना होगा। घर पर नौकरानी उनके माता-पिता को सब कुछ बताती है और वे स्टेशन पर जाते हैं जहाँ दोनों गए हुए हैं। वे अंजू और ऋषि को प्लेटफॉर्म की सीढ़ियों पर पाते हैं। वे कहते हैं कि वे शादी रद्द कर देंगे और उन्हें घर आने के लिए कहते हैं। मुख्य कलाकार रितेश देशमुख — ऋषि जेनेलिया डिसूज़ा — अंजली "उर्फ़" अंजू राजा भेरवानी — आकाश श्रिया सरन — गिरिजा सुप्रिया पिलगांवकर — सरो सतीश शाह — सतीश खन्ना, अंजू के पिता उमेश टोणपे — ऋषि का सहपाठी सुषमा सेठ — आकाश की दादीमाँ शक्ति कपूर — कैलाश, ऋषि के पिता सुप्रिया कार्णिक — रोहिणी, ऋषि की माँ जसपाल भट्टी — सरदारजी विजयेंद्र घटगे — काशीनाथ दीक्षित, आकाश के पिता असरानी — प्रिंसिपल चंदन कुमार — ऋषि का मित्र सुवेंदु बाल — रंगमंच गायक अमित सतपती — भक्कड़ साई बाबा बिपाशा बसु — स्वयं, विशेष भूमिका में संगीत गायन महबूब कोतवाल विजू शाह आज़ादी है प्यारी शान, श्रेया घोषाल 5:33 कोई तो मेरी फ़रियाद उदित नारायण, साधना सरगम 4:53 छोटी छोटी खुशियाँ अलका याज्ञनिक, अभिजीत, निशा उपाध्याय 5:15 थोड़ी सी दीवानी अलका यज्ञनिक 5:15 पल पल सोच में उदित नारायण, साधना सरगम 5:39 मैं रोकलूँ तेरे वैशाली सामंत 4:18 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0348258 तुझे मेरी कसम श्रेणी:2003 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:विजू शाह द्वारा संगीतबद्ध फिल्में