Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिडकल परियोजना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राजा लक्षमगौडा बांध भारतीय राज्य कर्नाटक में कृष्णा नदी के बेसिन में घटप्रभा नदी पर बना एक बांध है। इसे हिडकल बांध के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तर कर्नाटक के बेलगाम जिले के हुक्केरी तालुका के हिडकल गाँव में स्थित है। बांध के 62.48 मीटर ऊँचाई वाले 10 ऊर्ध्वाधर शिखर हैं तथा यह 63.38 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी कुल जल भण्डारण क्षमता 51.16 अरब घन फुट है। यह जमीन पर चिनाई किया हुआ बांध है जिससे 8,20,000 एकड़ से अधिक भूमि की सिंचाई की जाती है और जलविद्युत उत्पादन किया जाता है।http://waterresources.kar.nic.in/salient_features_ghataprabha.htm Ghata Prabha Project Karnataka Water Resources Department 19 अक्टूबर 2016 इसका निर्माण घटप्रभा सिंचाई परियोजना के एक भाग के रूप में किया गया था जो तीन चरणों में पूरी हुई और यह कार्य सन् 2009 में पूर्ण हुआ। बांध का नाम वंतामुरी एक एक परोपकारी और ज़मींदार राजा लखमगौडा सरदेसाई के नाम पर रखा गया है।https://allaboutbelgaum.com/specials/raja-lakhamagouda-sardesai-of-vantmuri-a-great-philanthropist/ Raja Lakhamagouda Sardesai of Vantmuri, a great philanthropist All About Belgaum 19 अक्टूबर 2016 सन्दर्भ श्रेणी:भारत की नदी घाटी परियोजनाएं श्रेणी:भारत का भूगोल