Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हुन्ज़ा-नगर ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हुन्ज़ा-नगर ज़िला​ पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र का एक ज़िला है। इसकी राजधानी अलियाबाद शहर है। २०१० तक यह ज़िला गिलगित ज़िले का हिस्सा हुआ करता था। यह हुन्ज़ा रियासत और नगर रियासत नामक दो भूतपूर्व रियासतों को मिलाकर बना है। == लोग == हुन्ज़ा-नगर ज़िले में इस्माइली शिया लोगों की बहुतायत है। == भूगोल == हुन्ज़ा-नगर​ ज़िला भूराजनैतिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण जगह स्थित है। इसके पश्चिमोत्तर में अफ़ग़ानिस्तान का वाख़ान गलियारा है जिसकी छोटी सी चौड़ाई के पार ताजिकिस्तान आता है। अगर पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर भारत के नियंत्रण में होता तो यही वह इलाका है जहाँ भारत की सीमाएँ सीधी अफ़ग़ानिस्तान को छूतीं। पूर्वोत्तर में यह ज़िला चीन द्वारा नियंत्रित शिंजियांग क्षेत्र को छूता है। यहाँ पर गोजाल नामक बस्ती और तहसील है, जिसके उत्तरी छोर पर सोस्त नामक पड़ाव पाकिस्तानी-नियंत्रित क्षेत्र की अंतिम चौकी है और इसके पार चीनी इलाका आता है। प्रसिद्ध काराकोरम राजमार्ग यहीं पर स्थित ख़ुन्जराब दर्रे से निकलकर चीन और पाकिस्तान को जोड़ता है। सरहद के पार चीनी क्षेत्र की पहली बस्ती ताशक़ूरग़ान​ है। == इन्हें भी देखें == ग़िज़र​ ज़िला गिलगित-बल्तिस्तान == सन्दर्भ ==