Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूर्वी अंटार्कटिका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|upright=1.5|पूर्वी अंटार्कटिका दाई ओर का भाग है thumb|upright=1.5|पूर्वी अंटार्कटिका के इस चित्र में नीचली ओर बर्फ़ के नीचे दबी वोस्तोक झील की आकृति दिख रही है - झील के ऊपर दो मील मोटी हिमचादर है लेकिन झील इसके नीचे ज़मीन से लगी हुई है जिसकी गरमी के कारण उसका पानी पूरे रूप से जमा नहीं है पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है।"Maudlandia Antarctic desert https://web.archive.org/web/20160307153700/http://www.worldwildlife.org/ecoregions/an1102 7 मार्च 2016 ". Terrestrial Ecoregions. World Wildlife Fund. हमारी पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव भी पूर्वी अंटार्कटिका में ही स्थित है। पर्यावरण कुछ छोटे तटीय क्षेत्रों को छोड़कर पूर्वी अंटार्कटिका सदैव बर्फ़ की मोटी हिमचादर से ढका रहता है। वनस्पतिओं के नाम पर यहाँ केवल पत्थरों से चिपकी हुई लाइकेन, हरिता (मोस) और शैवाल (ऐल्गी) ही है। तटों के समीप पेंगुइन व सीलें मिलती हैं लेकिन तटों से हटकर केवल सूत्रकृमि और कीटों जैसे अकशेरुकी प्राणी ही मिलते हैं और वे भी अधिकतर वहाँ जहाँ वे लाइकेन, हरिता, इत्यादि खा सकें। ठंड पूर्वी अंटार्कटिका विश्व का सबसे शीत इलाक़ा माना जाता है और पृथ्वी पर आज तक मापे गये सबसे ठंडे तापमान यहीं पाये गये हैं। अगस्त २०१० में अंतरिक्ष यान द्वारा यहाँ −94.7 °सेन्टीग्रेड तापमान मापा गया।http://www.theweathernetwork.com/news/articles/last-week-was-nothing-compared-to-these-seven-record-cold-temperatures-recorded-on-earth/19302/ The Weather Network: The seven coldest temperatures ever recorded on Earth 4 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160305033140/http://www.theweathernetwork.com/news/articles/last-week-was-nothing-compared-to-these-seven-record-cold-temperatures-recorded-on-earth/19302 5 मार्च 2016 live http://news.nationalgeographic.com/news/2013/12/131210-coldest-place-on-earth-antarctica-science/ New Record for Coldest Place on Earth, in Antarctica 4 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160304092440/http://news.nationalgeographic.com/news/2013/12/131210-coldest-place-on-earth-antarctica-science/ 4 मार्च 2016 live संरक्षित क्षेत्र अंटार्कटिक सन्धि के अंतरगत अंटार्कटिका पर किसी भी प्रकार की सैनिक और ओद्योगिक गतिविधि पर पाबंदी है। अपनी भयंकर सर्दी और अंटार्कटिका तक पहुँच पाने की कठिनाई ने इसे अब तक मानवीय दख़ल से बचाया हुआ है। भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिन्ग) से इसकी हिमचादर को ख़तरा है लेकिन पूर्वी अंटार्कटिका के भीतरी भागों में साढ़े-चार किलोमीटर तक की मोटी हिमचादर बिछी हुई है।"Ice Physics and the Natural Environment," John S. Wettlaufer, J.Gregory Dash, Norbert Untersteiner, Springer Science & Business Media, 2013, ISBN 9783642600302, ... About 98-99% of the Antarctic continent is covered by ice, its mean thickness being 2000-2500 m, with maxima 4800 m in East Antarctica, and over 4250 m in West Antarctica ... इन्हें भी देखें पश्चिमी अंटार्कटिका पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला हिमचादर सन्दर्भ श्रेणी:पूर्वी अंटार्कटिका