411 REFERENCE · Wikipedia
निथम ओरु वाणम (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निथम ओरु वानम निथम ओरु वाणम पोस्टर.jpg पोस्टर रा. कार्थिक श्रीनिधि सागरपी. रूपक प्रणव तेजअजीत अंधारे रा. कार्थिक अशोक सेलवनरितु वर्मा गोपी सुंदरधरन कुमार विधु अयन्ना एंथनी वियाकॉम18 स्टूडियोज]]राइज़ ईस्ट एंटरटेनमेंट 2022 11 04 y भारत तमिल
निथम ओरु वाणम (अनुवाद-ए स्काई ऑफ इटरनिटी) 2022 में आई भारतीय तमिल भाषी रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है। फिल्म की कथा रा. कार्तिक ने लिखी थी। रा. कार्तिक ने अपने फ़िल्मी निर्देशन की शुरुआत इसी फ़िल्म से की थी।https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/dulquer-salmaans-next-with-ra-karthik-titled-vaan/articleshow/64598209.cms दुलकर सलमान'स नेक्स्ट विद रा कार्थिक टाइटल्ड 'वान' – टाइम्स ऑफ़ इंडिया द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 31 दिसंबर 2018 फिल्म में अशोक सेलवन और रितु वर्मा के साथ अपर्णा बालामुरली और शिवात्मिका राजशेखर ने मुख्य भूमिका निभाई है। गोपी सुंदर ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। इसका छायांकन विधु अय्याना ने किया है। फिल्म की घोषणा जनवरी 2017 में की गई थी, लेकिन फिल्म के कलाकारों में बदलाव करने के कारण जून 2021 में इसे फिर से लॉन्च किया गया। फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज़ हुई थी। सकारात्मक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म ने औसत कमाई की।
कथानक
निथम ओरु वाणम फ़िल्म की कथा एक जुनूनी युवा व्यक्ति अर्जुन के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी आदत थी कि वह जो भी कहानी पढ़ता था खुद को उस कहानी का नायक समझने लगता था। काफ़ी समय बाद उसकी मुलाकात जननी नाम की एक महिला से होती है। उसे लगता था कि वह उसे समझती है। वह जननी के प्रति आकर्षित होता है। दोनों का विवाह हो जाता है। कुछ परिस्थितियों के कारण जननी अपने पूर्व-प्रेमी के साथ मेल-जोल करने लगती है। इस वजह से दोनों की शादी टूट जाती है। यह घटना अर्जुन के दुःख का कारण बनती है। अपने अवसाद को दूर करने के लिए अर्जुन का डॉक्टर उसका इलाज करता है, और उसे उन छोटी कहानियों को पढ़ने की सलाह देता है जो उसने दो जोड़ों - वीरा-मीनाक्षी और माथी-प्रभा के बारे में लिखी थीं। इस तरह से तीन अलग-अलग कहानियों को एक ही फ़िल्म में दर्शाया गया है।
कथा-वैशिष्ट्य
इस फ़िल्म की ख़ास बात इसमें फ़िल्माई गई तीन अलग-अलग कहानियाँ हैं।
रिलीज़
यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को जीवा की कॉफी विद कधल और प्रदीप रंगनाथन की लव टुडे (2022 फिल्म) के साथ रिलीज हुई थी।https://www.outlookindia.com/art-entertainment/-nitham-oru-vaanam-to-hit-screens-on-nov-4-news-231877 निथम ओरु वाणम' टू हिट स्क्रींस ऑन नव 4 आउटलुक इंडिया 22 अक्तूबर 2022https://www.pinkvilla.com/entertainment/box-office/tamil-box-office-love-today-has-a-very-good-weekend-with-excellent-trend-coffee-with-kadhal-and-nitham-oru-vanam-dull-1197842 तमिल बॉक्स ऑफ़िस: लव टुडे हैज़ अ वैरी गुड वीकेंड विद ऐक्सिलेंट ट्रेंड, कॉफ़ी विद कधल एंड निथम ओरु वाणम दुल पिंकीविल्ला
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt15568760
श्रेणी:फ़िल्म
श्रेणी:तमिल फ़िल्म