411 REFERENCE · Wikipedia
वस्त्र कला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|प्राचीन मिस्र में वस्त्र कला
वस्त्र कलाएं ऐसी कलाएं और शिल्प हैं जिनमें व्यावहारिक या सजावटी वस्तुओं के निर्माण के लिए पौधे, पशु या सिंथेटिक फाइबर का उपयोग किया जाता है।गिल्लो जॉन सेंटेंस ब्रायन वर्ल्ड टेक्सटाइल्स 1999 लिटिल ब्राऊन 0821226215
सभ्यता के आरंभ से ही वस्त्र मानव जीवन का मूलभूत हिस्सा रहे हैं। इन्हें बनाने के लिए प्रयुक्त विधियों और सामग्रियों का बहुत विस्तार हुआ है जबकि वस्त्रों के कार्य वही बने हुए है तथा वस्त्रों के अनेक कार्य हैं। चाहे वह कपड़े हों या घर/आवास के लिए कुछ सजावटी सामान। वस्त्र कला का इतिहास अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का इतिहास भी है।
कला के रूप में वस्त्र
परंपरागत रूप से कला शब्द का प्रयोग किसी कौशल या निपुणता को संदर्भित करने के लिए किया जाता था। यह अवधारणा उन्नीसवीं शताब्दी के रोमांटिक काल के दौरान बदल गई जब कला को धर्म और विज्ञान के साथ वर्गीकृत मानव मन की एक विशेष क्षमता के रूप में देखा जाने लगा।गोम्ब्रिच अर्नस्ट प्रेस स्टेटमेंट ऑन द स्टोरी ऑफ आर्ट http://www.gombrich.co.uk/showdoc.php?id=68 द गोम्ब्रिच आर्काइव 24 जनवरी 2025 14 फरवरी 2008 14 फ़रवरी 2008 https://web.archive.org/web/20080214125701/http://www.gombrich.co.uk/showdoc.php?id=68 dead शिल्प और ललित कला के बीच का यह अंतर वस्त्र कला पर भी लागू होता है। फाइबर कला या वस्त्र कला शब्द का प्रयोग अब वस्त्र-आधारित सजावटी वस्तुओं का वर्णन करने के लिए किया जाता है, व्यावहारिक उपयोग के लिए नहीं हैं।
प्राकृतिक रेशे 7000 ईसा पूर्व से ही मानव समाज का एक महत्वपूर्ण पहलू रहे हैं और ऐसा संदेह है कि इनका पहली बार सजावटी कपड़ों में उपयोग 400 ईसा पूर्व भारत में किया गया था जहां कपास की खेती सबसे पहले की गई।पेंटेलिक क्सेनिजा फाइबर आर्ट एंड इट्स स्कोप https://www.widewalls.ch/fiber-art www.widewalls.ch 24 जनवरी 2025 en 23 दिसंबर 2016 24 सितंबर 2024 https://web.archive.org/web/20240924173722/https://www.widewalls.ch/fiber-art dead
इन्हें भी देखें
मूर्तिकला
स्थापत्य कला
ललित कला
सन्दर्भ
श्रेणी:कला