411 REFERENCE · Wikipedia
टिक् न्यट् हन्
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टिक् न्यट् हन् ( /ˈtɪk ˈnjʌt ˈhʌn/; वियतनामी में उच्चारण : tʰǐk̟ ɲə̌t hâjŋ̟ˀ ; 11 अक्टूबर 1926 - 22 जनवरी 2022 ) वियतनाम के थिएन सम्प्रदाय के एक बौद्ध भिक्षु थे जिन्होने शांति कार्यकर्ता के रूप में बहुत से कार्य किये और 'प्लम ग्राम प्रथा' की स्थापना की।
न्यट् हन् ने अपने जीवन के उत्तरार्ध का अधिकांश समय दक्षिण-पश्चिम फ़्रांस में थेनाक के पास स्थापित प्लम ग्राम मठ में बिताया। वे विश्व भर में भ्रमण करते और वार्ता करते थे। अपनी पुस्तक 'वियतनाम : लोटस इन ए सी ऑफ फायर' में उन्होंने 'संवादस्नेही बौद्ध धर्म' (Engaged Buddhism) की बात उठायी। 39 वर्ष के निर्वासन के बाद सन २००५ में उन्हें वियतनाम जाने की अनुमति दी गई। नवम्बर 2018 में वे वियतनाम लौट आये और अपने शेष दिन हू के पास स्थित अपने "मूल मंदिर" ते हिउ मंदिर में बिताये। वहीं 22 जनवरी 2022 को 95 वर्ष की आयु में उनका देहान्त हुआ।
== सन्दर्भ ==