Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेहरदाद प्रथम (पहलवी साम्राज्य)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेहरदाद प्रथमxpr 𐭌𐭄𐭓𐭃𐭕 शहंशाहअर्शकफ़िलहलीन Coin of Mithradates I of Parthia, Seleucia mint.jpg चतुर्द्रम्म पर मेहरदाद प्रथम का चित्र पहलवी साम्राज्य के राजा 165 – 132 ई.पू. फ़रहाद प्रथम फ़रहाद द्वितीय रिनू रोडोगूनफ़रहाद द्वितीय प्रियपैटियस 132 ई.पू. मेहरदाद प्रथम (xpr 𐭌𐭄𐭓𐭃𐭕) या मेहरदाद महान,Dąbrowa 2012 169 165 से 132 ई.पू. तक पहलवी साम्राज्य का राजा था। उसके शासनकाल के दौरान, पहलव पूर्वी विश्व की एक बड़ी राजनीतिक इकाई बनी।Frye 1984 211 उसने पहले 163 – 155 ई.पू. में सरयु, मार्जियाना और पश्चिमी बाख़्त्र को यवन-बाख़्त्री राज्य से लिया, फिर सेल्युकसी साम्राज्य से युद्ध करके मीडिया और अट्रोपेटीन पाया। 141 ई.पू. में उसने बाबिल को क़ब्ज़ा किया। बाद में एलिमै और कैरासीन पहलवी साम्राज्य में शामिल हुए। 140 ई.पू. में, जब मेहरदाद पूर्व में शक से लड़ रहा था, सेल्युकसी राजा डमीत्रियस द्वितीय निकेटर ने अपने खोए गय क्षत्रों को पाने का प्रयास किया और उसमे सफल रहा, किन्तु 138 ई.पू. में मेहरदाद ने उसे हराकर क़ैद किया। मेहरदाद प्रथम शहंशाह उपाधि का प्रयोग करने वाला पहला पहलवी राजा था। अपनी उपलब्धियों के कारण, उसकी तुलना हख़ामनी साम्राज्य के संस्थापक साइरस महान से की जाती है।Katouzian 2009 41 मेहरदाद प्रथम की मृत्यु 132 ई.पू. में हुई और उसका पुत्र फ़रहाद द्वितीय उत्तराधिकारी बना।