Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पंजाब के राज्यपाल (पाकिस्तान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पंजाब के राज्यपाल पंजाब, पाकिस्तान की प्रांतीय सरकार के आधिकारिक प्रमुख एवं सूबे के सर्वोच्च पदाधिकारी हैं। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति पाकिस्तान, प्रधानमंत्री पाकिस्तान की परामर्श पर करते हैं और सामान्यतः यह एक औपचारिक पद होता है अर्थात् उसके पास अधिक संवैधानिक अधिकार नहीं होते हैं। हालांकि इतिहास में कई बार ऐसे अवसर आए हैं जब प्रांतीय गवर्नरों को अतिरिक्त व पूर्ण अधिकार मिलता रहा है, विशेषकर उन मामलों में जब प्रांतीय विधायिका भंग कर दी गई हो, तब प्रशासनिक अधिकार सीधे राज्यपाल के अधिकारक्षेत्र के अंतर्गत आ जाते हैं; जैसा कि 1958 के बाद से 1972 और 1977 से 1985 तक, सैन्य शासन और 1999 से 2002 तक के राज्यपाल शासन में हुआ था। पंजाब में 1949 से 1951 तक राज्यपाल शासन लागू रहा था। इसके अलावा, एक इकाई व्यवस्था के अंतर्गत 1955 से 1970 तक पंजाब प्रांत को स्थगित कर उस समय के पाकिस्तान के पश्चिमी भाग के सारे प्रांतों के संयोजन से, एक प्रांत, पश्चिमी पाकिस्तान बनाया गया था, इस बीच यह पद निलंबित रहा था। == पंजाब के राज्यपालों की सूची == === 1947 से 1954 तक === पंजाब गवर्नर्स ब्रिटिश राज से पाकिस्तान की आजादी के बाद सूची। 1947 से 1954 तक। सर रॉबर्ट फ्रांसिस मुडी (1947-1949) सरदार अब्दुर रब निश्तार (1949-1951) इब्राहिम इस्माइल चुंदरीगर (1951-1953) मियां अमीनुद्दीन, आईसीएस (1953-1954) हबीब इब्राहिम रहीमतूलाह् (जून-नवंबर 1954) === 1954 से 1970 तक === 1955 से 1970 तक,एक इकाई व्यवस्था के अंतर्गत, पंजाब प्रांत को स्थगित कर, उस समय के पाकिस्तान, के पश्चिमी भाग के सारे प्रांतों के संयोजन से, एक प्रांत, पश्चिमी पाकिस्तान बनाया गया था, इस बीच, पंजाब पश्चिम पाकिस्तान के बृहदतर प्रांत का हिस्सा था। इस प्रांत में तीन राज्यपाल हुए और फिर बाद में, एनेक सैन्य प्रशासक भी नियुक्त कीए गए, जिन्हें अक्सर तथयस्वरूप राज्यपाल के रूप में, कईयों द्वारा देखा जाता था। पश्चिमी पाकिस्तान के राज्यपाल थे: मुश्ताक अहमद गुर्मानी (1955-1957) अख्तर हुसैन (1957-1960) मलिक अमीर मोहम्मद खान (1960-1966) 1966 और 1970 के बीच अनेक सैन्य प्रशासनिक। 1970 में पश्चिमी पाकिस्तान प्रांत को भंग कर दिया गया। === 1970 से अब तक === == इन्हें भी देखें == पंजाब, पाकिस्तान के मुख्यमंत्री पंजाब सरकार (पाकिस्तान) पाकिस्तान के राज्यपाल == सन्दर्भ == साँचा:पंजाब, पाकिस्तान के राज्यपाल