Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इसाबेला द्वीप (गैलापागोस)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मई 2015 thumb|right|250px|गैलापागोस द्वीपसमूह का मानचित्र इसाबेला द्वीप (एल्बेमार्ले द्वीप) गैलापागोस द्वीपसमूह (ईक्वाडोर) का एक हिस्सा है। इस द्वीप का नाम रानी ईसाबेला के सम्मान में रखा गया था। 4,640 वर्ग किलोमीटर (1,792 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ, यह गैलापागोस का सबसे बड़ा द्वीप है। ईसाबेला का सबसे ऊंचा स्थल 1,707 मीटर (5,600 फुट) की ऊंचाई वाला वुल्फ ज्वालामुखी है। यह द्वीप समुद्रीघोड़े के आकार का ज्वालामुखी छह बड़े ज्वालामुखियों के विलय से उत्पन्न हुआ है। इस द्वीप पर, उड़ानरहित कॉर्मोरेंट, गैलापागोस पेंगुइन, समुद्री गोह, पेलिकन और सैली हल्के पैरों वाले केकड़ों पाये जाते हैं। सागर किनारे और ज्वालामुख-कुण्ड के पास स्थलीय गोह और गैलापागोस कछुए के साथ ही डार्विन फिन्चेस, गैलापागोस बाज, गैलापागोस कबूतर और बहुत अनोखी तराई वनस्पति पाई जाती है। गैलापागोस द्वीपसमूह की तीसरी सबसे बड़ी मानव बसावट प्यूर्टो विल्लामिल द्वीप के दक्षिण द्वीप पूर्वी सिरे पर स्थित है। सन्दर्भ श्रेणी:स्थान श्रेणी:दक्षिण अमेरिका