Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हृद्पेशीशोथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|वायरल हृद्पेशीशोथ हृद्पेशीशोथ हृदय की मांसपेशियों में सूजन है। इसके लक्षणों में सांस फूलना, सीने में दर्द, व्यायाम करने की क्षमता में कमी और दिल की धड़कन का अनियमित होना शामिल हो सकता है।Cooper Leslie T. Myocarditis The New England Journal of Medicine 9 अप्रैल 2009 360 15 1526–1538 10.1056/NEJMra0800028 https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC5814110/ 29 जून 2026 1533-4406 समस्याओं की अवधि कुछ घंटों से लेकर कई महीनों तक हो सकती है। जटिलताओं में डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी या पूर्णहृदरोध के कारण हृदय विफलन शामिल हो सकता है। संकेत और लक्षण हृद्पेशीशोथ से जुड़े लक्षण अलग-अलग तरह के होते हैं और ये या तो हृद पेशी में होने वाली असल सूजन से जुड़े होते हैं या फिर सूजन के कारण दिल की मांसपेशियों में आई कमज़ोरी और उनके ठीक से काम न कर पाने की समस्या से। हृद्पेशीशोथ अक्सर वायरल बीमारी की वजह से होता है इसलिए कई मरीज़ों में हाल ही में हुए वायरल संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई देते हैं जिनमें बुखार, भूख न लगना, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, जोड़ों का दर्द और जल्दी थकान महसूस होना शामिल है।Myocarditis https://www.lecturio.com/concepts/myocarditis/ The Lecturio Medical Concept Library. 29 जून 2026 en कारण हृद्पेशीशोथ के कई कारण पता हैं लेकिन कई ऐसे मामले भी हैं जिनमें इसके कारण का पता नहीं चल पाता। यूरोप और उत्तरी अमेरिका में वायरस आम तौर पर इसके लिए ज़िम्मेदार होते हैं। हालांकि दुनिया भर में इसका सबसे आम कारण चगास रोग है। यह बीमारी मध्य और दक्षिण अमेरिका में आम है और ट्रिपैनोसोमा क्रूज़ी नाम के प्रोटोज़ोआ के संक्रमण से होती है।Feldman Arthur M. McNamara Dennis Myocarditis New England Journal of Medicine 9 नवम्बर 2000 343 19 1388–1398 10.1056/NEJM200011093431908 https://www.nejm.org/doi/abs/10.1056/NEJM200011093431908?__cf_chl_f_tk=tpZcUX_DX2kZm.M87MVhZrEmxw.AOwRactRwwG74xA0-1782842364-1.0.1.1-LmescWcdd526FDO4VlT6yeAKYUd0nUXIPcTs0m3P78o 30 जून 2026 0028-4793 उपचार उपचार बीमारी की गंभीरता और उसके कारण दोनों पर निर्भर करता है। इसके उपचार में अक्सर एसीई अवरोधक, बीटा ब्लॉकर्स और मूत्रल जैसी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। ठीक होने के दौरान आमतौर पर कोई व्यायाम न करने की सलाह दी जाती है। सन्दर्भ श्रेणी:रोग श्रेणी:हृदय रोग