411 REFERENCE · Wikipedia
मिरिंडा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिरिंडा (अंग्रेजी:Mirinda) एक शीतल पेय (Soft drink) का उत्पाद है जो पहली बार स्पेन में 1959 में बनाया गया था। "मिरिंडा" शब्द का एस्पेरांतो भाषा में अर्थ "प्रशंसनीय" या "सराहनीय" होता है। यह नारंगी, नींबू, अंगूर, सेब, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, अनानास, अनार, केला, हिबिस्कुस, गोराना, कीनू, के साथ-साथ इमली सहित कई फलों के किस्मों में उपलब्ध है। 1970 से मिरिंडा को पेप्सीको संचालित कर रहा है अर्थात् पेप्सीको मिरिंडा का मालिक हैं।
== विज्ञापन ==
भारत में गर्मी का मौसम आते ही टेलिविज़न पर इसके विज्ञापन शुरू होते जाते हैं। भारतीय विज्ञापनों में असिन मुख्य भुमिका निभाती है तथा यह विज्ञापन "पागलपंती भी जरुरी" है शीर्षक से चलता है। मिरिंडा की भारत में अच्छी बिक्री होती है। भारतीय बाजार में कोका कोला द्वारा निर्मित उत्पाद "फैंटा" मिरिंडा का प्रमुख प्रतियोगी है। भारत में मिरिंडा के सबसे लोकप्रिय स्वाद "नारंगी" और "लाइम" है।
== इन्हें भी देखें ==
पेप्सी
स्प्राईट
थम्स अप
मेंगो स्लाइस
सेवन अप
माउंटेन ड्यू
== सन्दर्भ ==