411 REFERENCE · Wikipedia
वी॰ नारायण मेनन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|Right|वी॰ नारायण मेनन
वल्लथोल नारायण मेनन (16 अक्टूबर 1878 – 13 मार्च 1958) केरल राज्य से मलयालम भाषा के भारतीय कवि थे।"Vallathol Narayana Menon" https://web.archive.org/web/20130402184824/http://www.keralasahityaakademi.org/sp/Writers/Profiles/Vallathol/Html/VallathollPage.htm 2 अप्रैल 2013 . Kerala Sahitya Akademi. Retrieved April 18, 2014.वे मलयालम साहित्य में मानव के मानसिक भाव को काल्पनिकता का परिधान देकर सुदर रूप में प्रस्तुत करने वाले महान कवियों में से एक थे। उन्होने 1909 में बाल्मीकि रामायण का मलयालम भाषा में अनुवाद किया। 1910 में "बधिरविलापम्" नामक विलापकाव्य लिखा। इसके बाद उन्होंने अनेक नाटकीय भावकाव्य लिखे--गणपति, बंधनस्थनाय अनिरुद्धन्, ओरू कत्तु (एक खत), शिष्यनुम् मकनुम् (शिष्य और पुत्री), मग्दलन मरि यम्, अच्छनुम् मकनुम (पिता पुत्री) कोच्चुसीता इत्यादि। सन् 1924 के बाद रचित साहित्यमंजरियों में ही वल्लथोल के देशभक्ति से ओतप्रोत वे काव्यसुमन खिले थे जिन्होंने उनको राष्ट्रकवि के पद पर आसीन किया। एन्रे गुरुनाथन (मेरे गुरुनाथ) इत्यादि उन भावगीतों में अत्यधिक लोकप्रिय हैं। जीवन के कोमल और कांत भावों के साथ विचरण करना वल्लथोल को प्रिय था। अंधकार में खड़े होकर रोने की प्रवृत्ति उनमें नहीं थी। यह सत्य है कि पतित पुष्पों को देखकर उन्होंने भी आहें भरी हैं, परंतु उनपर आँसू बहाते रहने की तुलना में विकसित सुमनों को देखकर आह्लाद प्रकट करने की प्रवृत्ति ही उनमें अधिक हैं। History of Indian Literature: 1911-1956, struggle for freedom : triumph and tragedy भारतीय साहित्य का इतिहास: 1911-1956, स्वतंत्रता के लिए संघर्ष: विजय और त्रासदी en Sisir Kumar Das Sahitya Akademi 1 जनवरी 1995 206 http://books.google.co.in/books?id=sqBjpV9OzcsC 2 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20141013111617/http://books.google.co.in/books?id=sqBjpV9OzcsC 13 अक्तूबर 2014 live Kathakali Dance-Drama: Where Gods and Demons Come to Play कथकली नृत्य नाटक: देवतागण और दानव यहाँ खेलने आते हैं en Phillip Zarrilli Routledge 2004 9780203197660 http://books.google.co.uk/books?id=eVHCnqglqyoC&pg=PA30 30-31 20 जून 2014 https://web.archive.org/web/20141021013444/http://books.google.co.uk/books?id=eVHCnqglqyoC&pg=PA30 21 अक्तूबर 2014 live वल्लथोल नारायण मेनन को साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पद्म भूषण से 1954 में सम्मानित किया गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:१९५४ पद्म भूषण
श्रेणी:भारतीय साहित्यकार
श्रेणी:भारतीय लेखक
श्रेणी:1878 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९५८ में निधन
श्रेणी:मलयालम साहित्यकार
श्रेणी:केरल के लोग