Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यांगियेर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यांगियेर Yangiyer / Янгиер यांगियेर Uzbekistan 40 16 N 68 49 E उज़बेकिस्तान में स्थिति सिरदरिया प्रान्त, उज़बेकिस्तान २९,६०० १९९१ उज़बेक यांगियेर (उज़बेक: Янгиер, अंग्रेज़ी: Yangiyer) मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान देश के पूर्वी भाग में स्थित सिरदरिया प्रान्त का एक शहर है। इस शहर की स्थापना सन् १९५७ में की गई थी जब सोवियत संघ ने गोलोदनाया स्तेपी के शुष्क रेगिस्तानी क्षेत्र को नहरों के द्वारा सींच कर उपजाऊ बनाया था।The Geographical digest, G. Philip, 1965, ... Yangi-Yer was founded in 1957 as a centre for the development of the new irrigated cotton lands of the Golodnaya ... नाम का अर्थ उज़बेक भाषा में 'यांगि येर' का मतलब 'नई भूमि' होता है।Eastern world, Volume 16, 1962, ... The first of the cities we saw was Yangi Yer (which means 'new land' in Uzbek), built in 1956 ... शिक्षा और उद्योग यांगियेर में कुछ उद्योग हैं जिनमें निर्माण सामग्री, पाइपें और डामर (ऐस्फ़ॉल्ट​) बनाने के कारख़ाने शामिल हैं। यहाँ ताशकंत कृषि और सिंचाई अभियांत्रिकी संस्थान (Филиал Ташкентского Института Инженеров Ирригации и Механизации Сельского Хозяйства, फ़िलिअल ताश्केंत्स्कोगो इंस्तितूता इंझ़ेनेरोव इरिगात्सीय सेलिस्कोगो ख़ोज़्याइस्त्वा) की एक शाखा है। इसके अलावा यहाँ सिविल अभियांत्रिकी का एक कॉलेज है। गोलोदनाया स्तेपी को कृषि के लिए अनुकूल बनाने के महा-अभियान के स्मारक के रूप में शहर में एक संग्रहालय भी है। इन्हें भी देखें गोलोदनाया स्तेपी सिरदरिया प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:सिरदरिया प्रान्त श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के नगर श्रेणी:उज़्बेकिस्तान श्रेणी:मध्य एशिया के शहर