411 REFERENCE · Wikipedia
१९५०
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
1950 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है।
घटनाएँ
जनवरी - जून
26 जनवरी-
भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ति राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय का नाम सर्वोच्च न्यायालय कर दिया गया
भारत का युद्ध पोत एचएमआईएस दिल्ली आईएनएस दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।
८ अप्रैल- भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरु संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
17 जून- सिडनी में पहली बार सफलता पूर्वक वृक्क का प्रतिरोपण किया गया।
२५ जून - कोरियाई गृह युद्ध आरंभ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
२७ जून - संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् का प्रस्ताव ८३ अपनाया गया।
जुलाई - दिसंबर
१६ जुलाई - फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण में ब्राजील को हरा उरुगवे विजेता बना।
19 अक्टूबर- मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ चैरिटिज की स्थापना की।
22 नवंबर- अमेरिका के रिचमंड हिल्स में रेल दुर्घटना में ७९ लोगों की मृत्यु हो गई।
25 नवंबर- चीन कोरिया विवाद में कूदा। उसकी सेनाओं ने यालू नदी को पार किया।
अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ
जन्म
7 जनवरी - जॉनी लीवर, हिंदी चलचित्र अभिनेता
21 जनवरी - बिली ओशन, पश्चिम भारतीय संगीतकार
30 मई - परेश रावल, हिंदी चलचित्र अभिनेता
15 जून- लक्ष्मी मित्तल, भारतीय उद्योगपति
१० जुलाई - परवीन सुल्ताना १० जुलाई - भारतीय शास्त्रीय गायिका।
20 जुलाई - नसीरुद्दीन शाह, हिंदी चलचित्र अभिनेता
18 सितंबर - शबाना आज़मी, हिंदी चलचित्र अभिनेत्री
18 अक्टूबर - ओम पुरी, हिंदी चलचित्र अभिनेता
1 जनवरी - दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक
८ अप्रैल- दिनेश कुमार शुक्ल, हिंदी कवि
निधन
२५ जून २५ जून - स्वामी सहजानंद सरस्वती २५ जून २५ जून]] - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
२५ नवम्बर – योहानेस विल्हेल्म जेन्सेन – डैनिश लेखक, साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता (१९४४)।
१५ दिसंबर - सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री
1950
1950