Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बलक़ानाबात

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बलक़ानाबात (तुर्कमेनी: Балканабат; अंग्रेज़ी: Balkanabat; फ़ारसी: ur بلخان آباد, बलख़ानाबाद), जिसका पुराना नाम 'नेबित दाग़' (Nebit Dag) था, तुर्कमेनिस्तान के बलक़ान प्रांत की राजधानी है। सन् २००६ की जनगणना में इसकी आबादी ८७,८२२ थी। यह शहर तुर्कमेनिस्तान के पश्चिम में उस देश की राष्ट्रीय राजधानी अश्क़ाबाद से गाड़ी द्वारा ४ घंटे की दूरी पर स्थित है। यह कैस्पियन सागर पर बसे तुर्कमेनबाशी बंदरगाह शहर से २ घंटे दूर है। विवरण यह इलाक़ा योमुद नामक क़बीले के ऐतिहासिक निवास स्थान है, जिनके क़ालीनों पर बना 'गोल' नामक डिज़ाइन मशहूर है और तुर्कमेनी राष्ट्रीय ध्वज पर भी प्रदर्शित है। तुर्की भाषाओं में इस शहर के पुराने नाम 'नेबित दाग़' का मतलब 'तेल (नेबित) का पहाड़ (दाग़)' है। यह नाम यहाँ की बलक़ान पर्वत शृंखला पर और ज़मीन के नीचे मिले तेल खनिजों की वजह से पड़ा है। यह शहर सन् १९३३ में ट्रांस-कैस्पियन रेलवे पर एक रेलवे स्टेशन की हैसियत से बसाया गया था। शहर के पूर्वी भाग में 'रेगिस्तान के खोजयात्रियों का स्मारक' बना हुआ है जिसमें एक ऊँट और कुछ आदमियों को कठिन परिस्थिति में रेगिस्तान से गुज़रते हुए दिखाया गया है।The Caspian Sea Encyclopedia, Igor S. Zonn, Andrey Kostianoy, Aleksey N. Kosarev, Michael Glantz, Springer, 2010, ISBN 978-3-642-11523-3, ... Balkanabat (formerly Nebit-Dag) – the administrative center of the Balkansky velajat in Turkmenistan. It was founded in 1933 as a worker's settlement (Neftedag or 'oil mountain') ... २००१ में तुर्कमेनी राष्ट्रपति सपरमुराद नियाज़ोव के आदेश से शहर का नाम बदलकर 'बलक़ानाबाद' कर दिया गया, जिसका तुर्की रूप 'बलक़ानाबात' है। २००४ में एक 'स्वास्थ्य रास्ता' बनाया गया जो बलक़ान पहाड़ों के पास निकलता है और जिसपर लोग चलकर पहाड़ों का नज़ारा कर सकते हैं। शहर में चार मुख्य बाज़ार हैं: गोक बाज़ार, जन्नत बाज़ार, तोलकुचका बाज़ार, ५वें उपक्षेत्र का बाज़ार। इन्हें भी देखें बलक़ान प्रांत अश्क़ाबाद सन्दर्भ 2 श्रेणी:बलक़ान प्रान्त श्रेणी:मध्य एशिया के शहर श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान के शहर श्रेणी:तुर्कमेनिस्तान