411 REFERENCE · Wikipedia
रासायनिक संश्लेषण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रसायन विज्ञान में उद्देश्यपूर्वक एक या क्रम से कई रासायनिक अभिक्रियाएँ कराकर एक या अनेक उत्पाद बनाने की क्रिया को रासायनिक संश्लेषण (chemical synthesis) कहते हैं।
रासायनिक संश्लेषण सम्यक प्रकार से चुने हुए कुछ ज्ञात अभिकर्मकों (reagents) या अभिकारकों (reactants) से आरम्भ की जाती है। इसके उपरान्त इन्हें भिन्न-भिन्न प्रकार की अभिक्रियाओं से गुजारते हुए अन्तिम उत्पाद तक ले जाया जाता है।
संश्लेषण की विधियाँ/मार्ग
संश्लेषण के कुछ ऐसे भी तरीके हैं जिनमें अभिकर्मक क से उत्पाद ख बनाने से बिल्कुल ही भिन्न रणनीति अपनायी जाती है। जैसे कैस्केड अभिक्रियाएँ (cascade reactions), बहुअवयवी अभिक्रियाएं (multi-component reactions), दूरदर्शीसदृश संश्लेषण (telescopic synthesis) आदि।
कार्बनिक संश्लेषण (Organic synthesis)
कार्बनिक संश्लेषण, रासायनिक संश्लेषण की एक सबसे महत्वपूर्ण शाखा है जो कार्बनिक यौगिकों के संश्लेषण से सम्बन्धित है।
इनें भी देखें
रासायनिक प्रौद्योगिकी (Chemical engineering)
कार्बनिक संश्लेषण
कार्बनिक संश्लेषण की विधियाँ
बाहरी कड़ियाँ
Natural product syntheses
Important Reactions used for Organic Chemistry Conversions
*
श्रेणी:रसायन शास्त्र