411 REFERENCE · Wikipedia
न्यिंगची विभाग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
न्यिंगची विभाग ཉིང་ཁྲི་ས་ཁུལ་ Nyingchi (Linzhi) Prefecture 林芝地区 Nyingchi Prefecture map.svg बायी १,१६,१७५ १,९५,१०९ २००७ १.७ ज़िले ७ तिब्बती
न्यिंगची विभाग या न्यिंगख्री विभाग (तिब्बती: ཉིང་ཁྲི་ས་ཁུལ་, अंग्रेज़ी: Nyingchi Prefecture), जिसे जनवादी गणतंत्र चीन का प्रशासन चीनी में लिन्झी विभाग (चीनी: 林芝地区, अंग्रेज़ी: Linzhi Prefecture) बुलाता है, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। यह क्षेत्र तिब्बत स्वशासित प्रदेश के दक्षिणपूर्व में स्थित है। इसकी सीमाएँ भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य से लगती हैं और चीन की सरकार उस भारतीय राज्य के इस विभाग का हिस्सा होने का दावा करता है हालांकि भारत इस दावे का खंडन करता है। विश्व-प्रसिद्ध यरलुंग त्संगपो महान घाटी और नमचा बरवा नामक पर्वत इसी विभाग के मेदोग ज़िले में स्थित हैं। ऐतिहासिक रूप से न्यिंगची विभाग का भूक्षेत्र तिब्बत के पारम्परिक खम प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था।
ज़िले
प्रशासनिक रूप से नगचु विभाग ७ ज़िलों में बंटा हुआ है। चीनी सरकार के अनुसार भारत के अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्से इस विभाग के मेदोग और ज़ायु ज़िलों के भाग हैं, लेकिन भारत इसका खंडन करता है और यह क्षेत्र भारत के नियंत्रण में भी हैं।Water: Asia's New Battleground, Brahma Chellaney, pp. 148, Georgetown University Press, 2011, ISBN 9781589017986, ... Nyangtri (also spelled Nyingtri and Nyingchi) ... Chinese maps include two counties in Nyangtri Prefecture that are part of Indian-administered Arunachal Pradesh ...
नक़्शा 400px # नाम अंग्रेज़ी नाम चीनी नाम तिब्बती नाम वाइली लिप्यंतरण आबादी (२००३ अनुमान) क्षेत्रफल (किमी²) घनत्व (प्रति किमी²)1न्यिंगची ज़िलाNyingchi County林芝县ཉིང་ཁྲི་ས་རྫོང་nying khri rdzong30,0008,53642कोंगपोग्यामदा ज़िलाGongbo'gyamda County工布江达县ཀོང་པོ་རྒྱ་མདའ་རྫོང་kong po rgya mda' rdzong30,00012,96023मनलिंग ज़िलाMainling County米林县སྨན་གླིང་རྫོང་sman gling rdzong20,0009,50724मेतोग ज़िलाMêdog County墨脱县མེ་ཏོག་རྫོང་me tog rdzong10,00031,39405बोमे ज़िलाBomê County波密县སྤོ་མེས་རྫོང་spo mes rdzong30,00016,77026ज़ायु ज़िलाZayü County察隅县རྫ་ཡུལ་རྫོང་rdza yul rdzong20,00031,30517नंग ज़िलाNang County朗县སྣང་རྫོང་snang rdzong10,0004,1142
इन्हें भी देखें
यरलुंग त्संगपो महान घाटी
नमचा बरवा
न्गारी विभाग
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तिब्बत के विभाग
*
श्रेणी:तिब्बत