Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पूजा गहलोत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पूजा गहलोत 15 मार्च 1997, दिल्ली, भारत भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती [51 किलोग्राम भार वर्ग] स्वर्ण पदकः राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप 2016, राँची रजत पदकः अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2019, हंगरी पूजा गहलोत (जन्म 15 मार्च 1997, दिल्ली, भारत) 51 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतिस्पर्धा में खेलने वालीं एक भारतीय पहलवान हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय जूनियर चैंपियन और अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता रही हैं। व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि पूजा गहलोत का जन्म 15 मार्च 1997 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बचपन से ही खेलों में गहरी रूचि दिखाई। उसके चाचा धरम्वीर सिंह एक पहलवान थे और जब वे महज छह साल की थीं तब से ही उन्हें अखाड़े पर ले जाना शुरू किया था। हालाँकि, पिता विजेंद्र सिंह उनके कुश्ती खेलने के विरोध में थे तो पूजा गहलोत ने वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया। वॉलीबॉल में वे जूनियर नैशनल स्तर तक खेलीं। हालाँकि उनके कोच का मानना था कि वे उतनी लंबी नहीं हैं कि वॉलीबॉल के खेल में कुछ खास प्रभाव डाल सकें।https://www.bbc.com/hindi/sport-55828896 पूजा गहलोतः वॉलीबॉल खिलाड़ी जो पहलवान बनीं BBC News हिंदी 2021-02-17 hihttps://indianexpress.com/article/sports/sport-others/pooja-gehlot-wrestles-past-hurdles-to-claim-world-silver-6098731/ Pooja Gehlot wrestles past hurdles to claim World silver 2019-11-02 The Indian Express en 2021-02-17 कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में हरियाणा की गीता और बबीता फोगट को पदक जीतते हुए देख कर पूजा गहलोत ने एक बार फिर अपने खेल को बदल कर कुश्ती करने का फैसला किया।https://www.bbc.com/hindi/sport-55828896 पूजा गहलोतः वॉलीबॉल खिलाड़ी जो पहलवान बनीं BBC News हिंदी 2021-02-17 hi उन्होंने 2014 में कुश्ती का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। लेकिन दिल्ली के उपनगरीय इलाके में जहाँ उनका परिवार उस वक्त रहता था, लड़कियों के लिए कुश्ती अभ्यास केंद्र मौजूद नहीं था। इस समस्या से व्याकुल हुए बगैर पूजा ने दिल्ली में एक प्रशिक्षण केंद्र ढूंढ लिया लेकिन यहाँ अभ्यास करने का मतलब था उन्हें प्रतिदिन तीन घंटे बस के सफर में बिताना होता था और इसके लिए उन्हें सुबह 3 बजे जागना पड़ता था। हालांकि इस लंबी दूरी की वजह से अंततः उन्हें पास के अखाड़े में ही आना पड़ा और लड़कों के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। लड़कों के साथ कुश्ती करना गहलोत के लिए आसान नहीं था क्योंकि सिंगलेट पहनने पर उन्हें शर्म महसूस होती थी।https://www.bbc.com/hindi/sport-55828896 पूजा गहलोतः वॉलीबॉल खिलाड़ी जो पहलवान बनीं BBC News हिंदी 2021-02-17 hihttps://scroll.in/field/942620/wrestling-after-silver-at-u-23-world-championships-pooja-gehlot-strengthens-olympic-belief Wrestling: After silver at U-23 World Championships, Pooja Gehlot strengthens Olympic belief Siwach Vinay Scroll.in en-US 2021-02-17 जल्द ही, अपनी ताक़त और कौशल की बदौलत उन्होंने जूनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया। यहाँ तक कि पूजा बेहतर प्रशिक्षण ले सकें इसके लिए परिवार हरियाणा के रोहतक शहर में आ गया।https://www.bbc.com/hindi/sport-55828896 पूजा गहलोतः वॉलीबॉल खिलाड़ी जो पहलवान बनीं BBC News हिंदी 2021-02-17 hi 2016 में वे 48 किलो भार वर्ग में राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप जीतीं। हालाँकि, उसी वर्ष, उन्हें ऐसी चोट लगी कि साल भर उन्हें कुश्ती से दूर रहना पड़ा। पेशेवर उपलब्धियाँ पूजा गहलोत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बड़ी सफलता 2017 के एशियन जूनियर चैंपियनशिप, ताइवान में मिली, जब वे वहाँ स्वर्ण पदक जीतीं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में 2019 अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल करना उनकी एक और बड़ी उपलब्धि रही।https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/wrestling/pooja-gehlot-wins-silver-at-under-23-world-wrestling-championships/articleshow/71862054.cms Pooja Gehlot wins silver at Under-23 World Wrestling Championships More sports News - Times of India Nov 2 PTI / 2019 The Times of India en 2021-02-17 Ist 10:02 इस प्रतियोगिता में रजत जीतने वाली वो केवल दूसरी भारतीय महिला बनी।https://scroll.in/field/942620/wrestling-after-silver-at-u-23-world-championships-pooja-gehlot-strengthens-olympic-belief Wrestling: After silver at U-23 World Championships, Pooja Gehlot strengthens Olympic belief Siwach Vinay Scroll.in en-US 2021-02-17 पदक स्वर्ण पदकः राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैम्पियनशिप 2016, राँची रजत पदकः अंडर-23 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप 2019, हंगरी संदर्भ श्रेणी:1997 में जन्मे लोग श्रेणी:भारत के खिलाड़ी श्रेणी:बीबीसी सम्पादनोत्सव 2021 में निर्मित लेख