411 REFERENCE · Wikipedia
किशनगंगा नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
किशनगंगा नदी Kishanganga Riverکشنگنگہ ندیनीलम नदी دوسٹ نیلم ویلی کا خوبصورت منظر Beautiful Scene of Dosut Neelum Valley.jpg नदी दोसूट से गुज़रती है देश (भारत द्वारा विवादित) राज्य जम्मू और कश्मीर 245 km mi on मुज़फ़्फ़राबाद 465 m3/s cuft/s on कृशनसर सोनमर्ग के पास कृशनसर झील 34.389629 N 75.121806 E region:PK_type:river inline,title 3710 m on झेलम नदी मुज़फ़्फ़राबाद, पाक-अधिकृत कश्मीर 34.354869 N 73.468537 E region:PK_type:river inline 750 m on झेलम नदी सिन्धु नदी
किशनगंगा नदी (Kishanganga River) भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश में बहने वाली एक नदी है। यह कृशनसर में उत्पन्न होती है और झेलम नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं सिन्धु नदी की उपनदी है। इसके प्रवाह मार्ग का कुछ भाग पाक-अधिकृत कश्मीर में है, जो भारत का संप्रभु क्षेत्र है । पाकिस्तान अपने कब्ज़े बाले क्षेत्र में इसका नाम "किशनगंगा" से बदलकर नीलम नदी (Neelum River) रखता है।"Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999"Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 2005, ISBN 9788132103493Tourism Jammu and Kashmir Kokernag http://www.jktourism.org/destinations/kashmir/kokernag.html J & K Tourism 5 February 2014 dead https://web.archive.org/web/20140219010941/http://jktourism.org/destinations/kashmir/kokernag.html 19 February 2014
मार्ग
किशनगंगा नदी जम्मू और कश्मीर प्रदेश के सोनमर्ग शहर के पास स्थित कृशनसर झील (कृष्णसर झील) से शुरू होती है और उत्तर को चलती है जहाँ बदोआब गाँव के पास द्रास से आने वाली एक उपनदी इसमें मिल जाती है। फिर यह कुछ दूर तक नियंत्रण रेखा के साथ-साथ चलकर गुरेज़ के पास पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में दाख़िल हो जाती है। वहाँ से पश्चिम की तरफ़ बहकर यह मुज़फ़्फ़राबाद के उत्तर में झेलम नदी में जा मिलती है। इसके कुल २४५ किमी के मार्ग में से ५० किमी भारतीय नियंत्रण वाले इलाक़े में आता है और शेष १९५ किमी पाक-अधिकृत कश्मीर में।Pakistan and the Karakoram Highway https://web.archive.org/web/20130922181400/http://books.google.com/books?id=zn8I4qEew9oC 22 सितंबर 2013, Sarina Singh, Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp. 185, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-542-0, ... Running through the Lesser Himalaya, the 200km Neelam River valley (called the Kishanganga before Partition) is AJ&K's main attraction ... Sharda: This opening in the valley, 30km beyond Dowarian, is said to be Neelam Valley's most beautiful spot ...
किशनगंगा घाटी
किशनगंगा घाटी, जिसे पाकिस्तान नीलम वादी कहता है, एक २५० किमी लम्बी हरी-भरी हिमालय की गोद में स्थित तंग घाटी है। यह मुज़्ज़फ़राबाद से होकर अठमुक़ाम तक जाती है। यहाँ हिन्दू व बौद्ध धर्मों का ऐतिहासिक शिक्षा संस्थान, शारदा पीठ, स्थित है। यह पूर्व क्षेत्र सरस्वती देवी से सम्बंधित माना जाता था और इसे पुराने ज़माने में 'शारदादेश' भी कहा जाता था। पाकिस्तान के कब्ज़े वाले क्षेत्र में नीलम वादी में प्रवेश करने के दो रास्ते हैं। एक तो मुज़्ज़फ़राबाद से आता है और दूसरा ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के मानसेहरा ज़िले के काग़ान शहर से।A Travel Companion to the Northern Areas of Pakistan, Tahir Jahangir, Oxford University Press, 2004, ISBN 978-0-19-579969-9, ... The road runs along the river originally called the Kishanganga and now the Neelam ... Beyond Kiran are the ancient universities of Sharda and Narda ...
इन्हें भी देखें
कृशनसर
झेलम नदी
गिलगित-बल्तिस्तान
शारदा (नगर)
बाहरी कड़ियाँ
किशनगंगा प्रॉजेक्टः भारत की जीत, पाक को झटका
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत की नदियाँ
श्रेणी:पाकिस्तान की नदियाँ
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की नदियाँ
श्रेणी:सिन्धु नदी की उपनदियाँ
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान
श्रेणी:सिन्धु जलसम्भर द्रोणी