411 REFERENCE · Wikipedia
ऍप्सिलन सिगनाए तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|ऍप्सिलन सिगनाए हंस (सिग्नस) तारामंडल में 'ε' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है
ऍप्सिलन सिगनाए, जिसका बायर नाम भी यही (ε Cygni या ε Cyg) है, हंस तारामंडल का एक तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सबसे रोशन तारों में से एक है। पृथ्वी से देखी गई इस तारे की चमक (सापेक्ष कान्तिमान) २.५ मैग्नीट्यूड है और यह हमसे लगभग ७२ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
अन्य भाषाओँ में
ऍप्सिलन सिगनाए तारे को "जीनाह" (Gienah) भी कहते हैं, जो अरबी भाषा के ur جناح से आया है और जिसका अर्थ "पंख" है।
विवरण
पृथ्वी से एक दिखने वाला ऍप्सिलन सिगनाए वास्तव में एक दोहरा तारा है। इसका मुख्य तारा K0 III श्रेणी का एक नारंगी दानव तारा है, जिसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का २ से ४ गुना और व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज के व्यास का १२ से १६ गुना है।Star-Hopping: Your Visa to Viewing the Universe Robert A. Garfinkle Cambridge University Press, 1997 9780521598897 http://books.google.com/books?id=40JzBYGREL0C इसकी तारे की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की ४० से ६० गुना है। यह एक ठंडा तारा है जिसका सतही तापमान केवल ४,६७५ कैल्विन है। इसका साथी तारा एक +१३ मैग्नीट्यूड का धुंधला सा तारा है (याद रहे कि मैग्नीट्यूड ऐसा उल्टा माप है जो कि जितना ज़्यादा हो चमक उतनी ही कम होती है)। यह एक M3 श्रेणी का तारा है।
इन्हें भी देखें
हंस तारामंडल
सबसे रोशन तारों की सूची
दानव तारा
दोहरा तारा
सन्दर्भ
श्रेणी:हंस तारामंडल
श्रेणी:तारे
श्रेणी:दानव तारे
श्रेणी:दोहरे तारे
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना