411 REFERENCE · Wikipedia
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश एमपीबीएसई चित्र:माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश.png 200px प्रतीक चिन्ह 1965 सरकारी शिक्षा बोर्ड स्कूल भोपाल, एमपी, भारत मध्य प्रदेश, भारत सचिव श्रीकांत बनोट आईएएस सचिव श्री कृष्ण देव त्रिपाठी आईएएस हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दु आधिकारिक वेबसाइट
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (Board of Secondary Education, Madhya Pradesh) (संक्षिप्त एमपीबीएसई) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के स्कूली शिक्षा का एक मंडल है। https://mpbse.nic.in/ माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश 12 सितंबर 2023
एमपीबीएसई, मध्य प्रदेश सरकार का एक संगठन है, जो राज्य की उच्च शिक्षा प्रणाली के नीति संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा को निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। यह मध्य प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा प्रणाली को विनियमित और निगरानी करता है। यह विभिन्न गतिविधियों को क्रियान्वित और नियंत्रित करता है, जिसमें पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों का निर्धारण, परीक्षा आयोजित करना, महाविद्यालयों के साथ संबद्धता प्रदान करना आदि शामिल हैं। एमपीबीएसई अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए दिशा, समर्थन और नेतृत्व प्रदान करती है। https://www.nic.in/state-office एनआईसी राज्य राष्ट्रीय सूचना केंद्र, भारत सरकार 2023-09-12 यह आदर्श स्कूल जैसे मॉडल हाई, टीटी नगर भी चलाता है।
स्थापना
मध्यप्रदेश विधानमंडल, भारत गणराज्य के सोलहवें वर्ष में, मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा और अन्य सहायक मामलों को विनियमित करने के लिए एक संगठन की स्थापना के लिए एक अधिनियम पारित किया। 1965 में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1965 के तहत यह स्वायत्त निकाय स्थापित किया गया।https://mpbse.nic.in/Acts.html मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1965 मध्यप्रदेश विधानमंडल 12 सितंबर 2023
कार्यकलाप
स्कूलों को संबद्धता/मान्यता देना
माध्यमिक स्कूल और मध्यवर्ती स्तर पर पाठ्यक्रम और पाठ्य पुस्तकों को निर्धारित करना
माध्यमिक स्कूल और मध्यवर्ती परीक्षा आयोजित करना
अन्य मंदलों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए समानता प्रदान करना
शैक्षिक
एमपीबीएसई अपने से संबद्ध विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए, पाठ्यक्रम निर्धारित करता है, और एक वर्षिक परीक्षा आयोजित करा उनका मुल्याकंन भी अपनी देख-रेख में करवाता है।
अनिवार्य हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं के अलावा भाषा विषय के रूप में संस्कृत, उर्दू, मराठी, बंगाली, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, सिंधी, मलयालम, फारसी, अरबी, फ्रेंच, रूसी, कन्नड़ या उड़िया को चुना जा सकता है।
परीक्षा
यह तीन बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करता है, दसवीं कक्षा के लिए हाई स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा और बारहवीं कक्षा के लिए उच्च माध्यमिक (स्कूल) प्रमाण पत्र (एचएससी) परीक्षा, http://mpresults.nic.in/ मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा परिणाम सक्षम प्राधिकारी, मध्य प्रदेश शासन 12 सितंबर 2023 जो स्कूल छोड़ने वाली परीक्षा है।
कोरोना वायरस के कारण वर्ष 2021 के कक्षा 10वी और 12वी के सभी विद्यार्थी की परीक्षा रद्द हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहली बार ऐसा किया।
इन्हें भी देखें
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश
एमपीबीएसई परिणाम, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड 2024
2024 मध्य प्रदेश बोर्ड के परिणाम की अंदाज़न तिथि
श्रेणी:मध्य प्रदेश में शिक्षा
श्रेणी:मध्य प्रदेश के सरकारी संगठन