Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जयमंगला गढ़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb जयमंगला गढ़ बिहार के रोसडा का प्रमुख पर्यटन स्थल और पक्षी विहार है। यह कांवर झील से घिरा हुआ है, जहां हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में पक्षी आते हैं। यहां माता जयमंगला का प्रसिद्ध मंदिर है। अवस्थिति जयमंगला गढ़ बेगूसराय-हसनपुर मुख्य राज्यमार्ग पर स्थित है। यह बिहार के बेगूसराय जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर और मंझौल से चार किलोमीटर दूर है। जयमंगला माता का मंदिर मुख्य सड़क के करीब एक किलोमीटर दूर है। मंदिर चारों और से कांवर झील से घिरा हुआ है। ऐतिहासिकता ऐसी मान्यता है कि यह राज जयमंल का गढ़ था। फिलहाल इसकी ऐतिहासिकता पर शोध जारी है। कांवर झील कांवर झील मीठे पानी का विशाल झील है। जिसकी लंबाई करीब 42 किलोमीटर है। यहां हर साल लाखों पक्षी विश्व के विभिन्न देशों से आते हैं। पक्षी शरणस्थली यह विश्व के सबसे बड़े पक्षी विहारों में से एक है। यहां पक्षियों को मारना प्रतिबंधित है। पर्यटन स्थल जयमंगला गढ़ पर्यटनस्थल के रूप में प्रसिद्ध है। एक जनवरी को नए साल के मौके पर यहां हजारों लोग वनभोज के लिए आते हैं। श्रेणी:पर्यटन आकर्षण श्रेणी:बिहार में पर्यटन आकर्षण