411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर एन्ना नाभिकीय ऊर्जा संयन्त्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|उत्तर एन्ना नाभिकीय ऊर्जा संयन्त्र
उत्तर एन्ना नाभिकीय ऊर्जा संयन्त्र, संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्जीनिया राज्य की लूज़िया काउण्टी में स्थित एक नाभिकीय ऊर्जा संयन्त्र है जो ४.४ किमी२ क्षेत्रफल पर फैला हुआ है।
विवरण
इस संयन्त्र के दो दाबानुकूलित जल रिएक्टर हैं जिन्हें वॅस्टिंगहाउस द्वारा बनाया गया था:
उत्तर एन्ना १: ९२५ मेवा, १९७८ से ४० वर्षों के लिए साधिकार प्राप्त (२०१८ तक)।
उत्तर एन्ना २: ९१७ मेवा, १९८० से ४० वर्षों के लिए साधिकार प्राप्त (२०२० तक)।
"एन्ना झील" एक कृत्रिम झील है जिसे इस संयन्त्र के कूलिंग रेज़व्वार (शीतलता प्रदान करने वाल जल-भण्डार) हेतु निर्मित किया गया है।
यह संयन्त्र डॉमिनियन जेनेरेशन कम्पनी द्वारा संचालित है और इसका स्वामित्व निम्नलिखित शेयर-धारकों के पास है:
डॉमिनियन वर्जीनिया पावर कॉर्पोरेशन (८८.४%)।
ओल्ड डॉमिनियन इलेक्ट्रिक कोओपरेटिव (११.६%)।
बाहरी कड़ियाँ
उत्तर एन्ना के संचालक का आधिकारिक पृष्ठ
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के नाभिकीय संयन्त्र