411 REFERENCE · Wikipedia
गोमुख
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोमुख Gaumukh View of Gaumukh.jpg गौमुख, गंगा का स्रोत India Uttarakhand उत्तराखण्ड में स्थान उत्तरकाशी ज़िला, गढ़वाल हिमालय, उत्तराखण्ड, भारत 30.925 79.081 inline, title
गोमुख (Gomukh) या गौमुख (Gaumukh), भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी ज़िले में गंगोत्री हिमानी का अंतिम छोर है, जहाँ से भागीरथी नदी आरम्भ होती है जो गंगा नदी की एक प्रमुख स्रोतधारा है। 4,023 मीटर (13,200 फुट) पर स्थित यह स्थान हिन्दू धर्म में एक पवित्र स्थल व तीर्थ है। यह गंगोत्री बस्ती से लगभग 18 किमी दूर है और पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय हाईकिंग पगडण्डी भी यहाँ आती है। गोमुख से 14 किलोमीटर दूर भोजबासा में एक पर्यटक बंगला है जहाँ पर्यटकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था होती है।S. S. L. Malhotra Gangotri and Gaumukh: a trek to the holy source https://books.google.com/books?id=2TNuAAAAMAAJ 139 1983 Allied PublishersHarshwanti Bisht Tourism in Garhwal Himalaya: With Special Reference to Mountaineering and Trekking in Uttarkashi and Chamoli Districts https://books.google.com/books?id=6C6DGU73WzsC&pg=PA83 1994 Indus Publishing 978-81-7387-006-4 83– सन् 1972 में मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री, शिवसागर रामगुलाम, यहाँ से जल लेकर गए थे, जिसे मॉरीशस में ग्रों बास्सें नामक ज्वालामुखीय झील में मिलाया गया, जिसे गंगा तलाब भी कहा जाता है और जो एक हिन्दू तीर्थस्थल है।"Our Merciful Mother Ganga," Jaya Vijaya Dasa, Padyatra Press, 2000, ISBN 9788190113205
इन्हें भी देखें
गंगोत्री हिमानी
भागीरथी नदी
गंगा तलाब, मॉरिशस
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड की हिमानियाँ
श्रेणी:उत्तरकाशी ज़िले का भूगोल
श्रेणी:भारत में हिन्दू तीर्थस्थल