Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिजियम फ्लोराइड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिजियम फ्लोराइड (ब्रितानी अंग्रेज़ी: caesium fluoride; अमेरिकी अंग्रेज़ी: cesium fluoride) एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र CsF है। आर्द्रताग्राही श्वेत लवण सिजियम फ्लोराइड का उपयोग फ्लोराइड ऋणायन के स्रोत के रूप में कार्बनिक यौगिकों के संश्लेषण में किया जाता है।10.1002/047084289X.rc050.pub2 Cesium Fluoride Encyclopedia of Reagents for Organic Synthesis 2007 Friestad Gregory K. Branchaud Bruce P. Navarrini Walter Sansotera Maurizio 978-0-471-93623-7 यह यौगिक शैक्षणिक दृष्टिकोण से भी उल्लेखनीय है क्योंकि सिजियम में सभी सामान्य रूप से उपलब्ध तत्वों में सबसे अधिक विद्युत धनात्मकता होती है तथा फ्लोरीन में सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मकता होती है। संश्लेषण और गुणधर्म सिजियम फ्लोराइड को सिजियम हाइड्रॉक्साइड (CsOH) की हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल (HF) के साथ अभिक्रिया करके तैयार किया जा सकता है और परिणामी लवण को पुनः क्रिस्टलीकरण द्वारा शुद्ध किया जा सकता है। अभिक्रिया निम्नलिखित है: CsOH + HF → CsF + H2O इसी अभिक्रिया का उपयोग करते हुये सिजियम फ्लोराइड बनाने के अन्य तरिके में कार्बोनेट (Cs2CO3) को हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल के साथ उपयोग करना होता है। बाद में परिणामी लवण को क्रिस्टलीकरण द्वारा शुद्ध किया जाता है। इसकी अभिक्रिया निम्नलिखित है: Cs2CO3 + 2 HF → 2 CsF + H2O + CO2 कार्बनिक विलायकों सोडियम फ्लोराइड अथवा पोटासियम फ्लोराइड की तुलना में सिजियम फ्लोराइड अधिक घुलनशील है। यह अपने निर्जल रूप में उपलब्ध है और यदि जल अवशोषित हो जाता है तो इसे निर्वात में दो घंटे तक 100°C पर गर्म करके आसानी से सुखाया जा सकता है।Friestad, G. K. Branchaud, B. P. Handbook of Reagents for Organic Synthesis: Acidic and Basic Reagents Reich, H. J. Rigby, J. H. Wiley New York 1999 99–103 978-0-471-97925-8 गैलियम फ्लोराइड 825 °C पर एक किलोपास्कल, 999 °C पर 10 kPa, 1249 °C पर 100 kPa वाष्पदाब तक पहुँचता है। Lide, D. R. CRC Handbook of Chemistry and Physics 86th Boca Raton (FL) CRC Press 2005 0-8493-0486-5 6.63 Vapor Pressure http://www.physics.nyu.edu/kentlab/How_to/ChemicalInfo/VaporPressure/morepressure.pdf सन्दर्भ श्रेणी:अकार्बनिक यौगिक