Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऍस॰ऍन॰१८५

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऍस॰ऍन॰१८५ (SN 185) एक महानोवा (सुपरनोवा) विस्फोट था जो सन् १८५ ईसवी में मित्र तारे की दिशा में परकार और नरतुरंग तारामंडलों के बीच देखा गया था। चीनी खगोलशास्त्रियों ने "पश्चात हान की पुस्तक" में इसे "मेहमान तारा" का नाम दियाZhao FY, Strom RG, Jiang SY The Guest Star of AD185 Must Have Been a Supernova Chinese J Astron Astrophys. 2006 6 5 635–40 10.1088/1009-9271/6/5/17 2006ChJAA...6..635Z और संभव है कि रोमन साहित्य में भी इसका वर्णन किया गया हो। इसे आठ महीने तक आसमान में देखा जा सका था और माना जाता है कि यह पहला महानोवा धमाका था जिसका वर्णन लिखित रूप में किया गया। माना जाता है कि आर॰सी॰डब्ल्यू॰ ८६ (RCW 86) नामक गैस का छल्ला इस महानोवा का बचा-कुचा अवशेष है। इसका अध्ययन करके पता लगा है कि जिस महानोवा का वर्णन इतिहास में किया गया है, यह छल्ला उस से मेल खाता है। यह छल्ला हमसे लगभग ९,१०० प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। इन्हें भी देखें महानोवा सन्दर्भ 2 श्रेणी:महानोवा श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना