411 REFERENCE · Wikipedia
आई ओ टी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इन्डक्टिव आउटपुट ट्यूब (IOT) या क्लाइस्ट्रोड (klystrode) एक प्रकार की निर्वात नलिका है जिसका उपयोग उच्च आवृत्ति की रेडियो तरंगों को प्रवर्धित करने के लिए शक्ति प्रवर्धक के रूप में किया जाता है। यह क्लाइस्ट्रॉन के तरह की युक्ति है। इसका विकास १९८० के दशक में हुआ जब रेडियो ट्रान्समिटरों में प्रयुक्त उच्च शक्ति वाले रेडियो आवृत्ति प्रवर्धकों की दक्षता को अधिकाधिक करने की चुनौती सामने आयी। आई ओ टी का प्रमुख व्यापारिक उपयोग UHF टेलीविजन ट्रान्समिटरों में होता है जहाँ अब क्लाइस्ट्रानों के स्थान पर आई ओ टी का उपयोग होने लगा है। इसका कारण इनकी अधिक दक्षता (35% से 40%) और छोटा आकार है। आई ओ टॉ का उपयोग कण त्वरकों में भी होता है। इनके द्वारा लगभग 30 kW शक्ति (सतत) तथा 7 MW (स्पन्दित) आउटपुट की जा सकती है और गिगाहर्ट्ज आवृत्ति तक 20–23 dB की लब्धि प्राप्त की जा सकती है।
श्रेणी:निर्वात नलिका
श्रेणी:माइक्रोवेव प्रौद्योगिकी