411 REFERENCE · Wikipedia
शेषाद्री एक्स्प्रेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शेषाद्री एक्सप्रेस (Seshadri Express) एक भारतीय रेलगाड़ी है जिसका नामकरण तिरुपति की शेषाद्री पहाड़ियों से किया गया गया है। इसकी शुरूआत आन्ध्र प्रदेश के तटीय नगर काकीनाड़ से तीर्थनगर तिरुपति तक की गयी थी। वर्ष 2005 में इसको पड़ोसी राज्य कर्नाटक के बंगलौर तक विस्तारित कर दिया गया।
रेलगाड़ी के डिब्बों की स्थिति
शेषाद्री एक्सप्रेस काकीनाडा से बंगलौर तक तिरुपति के रास्ते चलती है। इसके वर्तमान रेलगाड़ी क्रमांक 17209 / 17210 हैं। इसमें वर्तमान में 21 डिब्बे होते हैं जिनमें 8 वातानुकुलीत, 11 शयनयान और 2 सामान्य डिब्बे शामिल हैं। इसके अलावा 2 सामान और अन्य कार्यों के लिए भी डिब्बे होते हैं।
समय
रेलगाड़ी संख्या 17210 काकीनाडा कस्बे से 17:30 बजे रवाना होती है और अगले दिन 5:30 (सुबह) बजे तिरुपति पहुँचती है। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे बंगलौर पहुँचती है। http://indiarailinfo.com/train/seshadri-express-17210-cct-to-sbc/1545/1200/136 Time Table of Train No. 17210
वापसी में रेलगाड़ी संख्या 17209 बंगलौर से सुबह 11:00 बजे रवाना होती है जो तिरुपति सायं 6:45 बजे और काकीनाडा अगले दिन सुबह 6:45 बजे पहुँचती है। http://indiarailinfo.com/train/seshadri-express-17209-sbc-to-cct/1544/136/1200 Time Table of Train No. 17209
सन्दर्भ
श्रेणी:मेल एक्स्प्रेस ट्रेन